scriptहिमाचल: पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का निधन, दौड़ी शोक की लहर | Himachal: Former legislator Pandit Shiv Lal dies in shimla | Patrika News

हिमाचल: पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का निधन, दौड़ी शोक की लहर

Published: Apr 21, 2019 02:06:41 pm

Submitted by:

Mohit sharma

शिमला में पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का निधन हो गया है।
शिव लाल शिमला का आईजीएमसी में उनका इलाज चल रहा था।
पंडित शिव लाल 1985 से लेकर 1990 तक कांग्रेस के विधायक रहे।

news

हिमाचल: पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का निधन, दौड़ी शोक की लहर

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विधानसभा क्षेत्र सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय शिव लाल लंबे समय से बीमार थे और शिमला के आईजीएमसी में उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से हालत अधिक बिगड़ने की वजह से उनको आईसीयू में रखा गया था। पंडित शिव लाल सराज विधानसभा सीट से 1985 से लेकर 1990 तक कांग्रेस के विधायक रहे।

यह खबर भी पढ़ें— गुजरात के पाटण में बोले PM नरेंद्र मोदी, अभिनंदन को पकड़ने के बाद पाकिस्तान को दी थी खुली चेतावनी

सहकारी आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान

जानकारी के अनुसार शिवलाल इससे पहले गोहर से सटी बासा पंचायत के प्रधान रहे। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह शिक्षक थे और नौकरी छोड़कर राजनीति में सक्रिय हुए थे। सहकारी आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान बताया जाता है। शिवलाल सीडी ब्लाक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद भी रह चुके हैं। यह उन्ही के योगदान का परिणाम बताया जाता है कि वर्तमान में यह सहकारी समिति 20 से अधिक शाखाओं में बैंकिंग की तर्ज पर चल रही है।

यह खबर भी पढ़ें— श्रीलंका में धमाकों पर भारत ने जताया दुख, सुषमा और ममता समेत कई नेताओं ने प्रकट की संवेदना

कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेताओं ने दुख प्रकट किया

इसके साथ ही वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और भूमि विकास सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे। चुके हैं। यही नहीं विधायक रहते हुए वह एक तेज तर्रार जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। यही वजह है कि उनको शेरे चच्योट के नाम से भी पुकारा जाता था। उनके निधन पर कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो