scriptहरियाणा में राहुल गांधी का ऐलान- ‘मन’ की नहीं ‘काम की बात’ करूंगा | Haryana Assembly Polls: Rahul Gandhi targets PM Modi on Mann ki Baat | Patrika News

हरियाणा में राहुल गांधी का ऐलान- ‘मन’ की नहीं ‘काम की बात’ करूंगा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2019 03:49:16 pm

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान तेज।
प्रदेश में पहली जनसभा करने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
राहुल गांधी ने शिक्षित बेरोजगारों को नगद प्रोत्साहन देने की बात कही।

rahul gandhi in nooh
गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी नूंह पहुंचे। राहुल ने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि वह ‘मन की नहीं बल्कि काम की बात’ करेंगे।
#Breaking: चंद्रयान 2: आज मिल जाएगी बड़ी सबसे खुशखबरी, हो गया है तारीख का ऐलान, अब विक्रम लैंडर…

हरियाणा में अपनी पहली सार्वजनिक सभा में पहुंचे राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोदी जी झूठे दावे करते रहते हैं। यही खट्टर जी भी करते हैं। वह मन की बात करते हैं। मैंने सोचा मैं काम की बात करूंगा और आज जो कुछ भी मैं इस मंच से कहूंगा, वह किया जाएगा। कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश से इस बारे में पूछ सकते हैं।”
अभी-अभी सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में इतने बड़े कांड की हो रही…

नूंह के मुस्लिम बहुल मरोरा में आयोजित रैली में राहुल ने कहा कि भाजपा झूठे वादे कर रही है। राहुल ने कहा, “हम भ्रष्टाचार से लड़ेंगे। दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को लाभकारी दाम मिलेगा।”
https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी कुछ चुनिंदा व्यापारिक समूहों की जेब में पैसे डाल रहे हैं। वह अपने चुनिंदा 15-20 कॉरपोरेट्स को 5.50 लाख करोड़ रुपये दे चुके हैं।

#Breaking: इसरो का बड़ा खुलासा, यह थी चंद्रयान से संपर्क टूटने की असली वजह
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को आम आदमी की जेब में पैसे वापस डालने चाहिए। वह बोले, “अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई हुई है और मोदी चांद की बात कर रहे हैं।”
उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि मारुति ने अपना कारखाना क्यों बंद किया और टाटा ने यहां अपनी इकाइयों को क्यों बंद किया?

https://twitter.com/INCIndia/status/1183758066300309505?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “हम जो भी कहते हैं, वह करते हैं। मैं यहां झूठे वादे करने के लिए नहीं आया हूं। यह काम की बात है। कांग्रेस पार्टी सभी की पार्टी है और हम लोगों को एकजुट करने में विश्वास करते हैं।”
राहुल ने बंटवारे की राजनीति के मुद्दे को भी उछाला। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी वही कर रही है, जो भारत में अंग्रेज करते थे।

बड़ी खबरः सूचना मिलते ही यहां पहुंची पुलिस और भगवान हनुमान को ले गई हिरासत में
राहुल गांधी ने हरियाणा के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में माने जाने वाले नूंह के लोगों के लिए मेवात नहर व विश्वविद्यालय स्थापित करने के साथ ही रोजगार दिलाने का वादा किया। बता दें कि नूंह मेवात क्षेत्र का जिला मुख्यालय है। यह इलाका गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
https://twitter.com/INCIndia/status/1183753562859294720?ref_src=twsrc%5Etfw
किसानों को कर्जमाफी और महिलाओं को नौकरी में आरक्षण देने के वादे के साथ कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में सरकारी क्षेत्र की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने सरकार बनते ही 24 घंटों के अंदर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नगद प्रोत्साहन व कृषि ऋण माफी का वादा भी किया है।
भाजपा शासित हरियाणा में 21 अक्टूबर को 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो