scriptडीके शिवकुमार: कर्नाटक में बनी रहेगी कांग्रेस-जेडीएस सरकार, भाजपा के मंसूबे नहीं होंगे पूरे | DK Shivakumar: Congress-JDS govt will sustain in Karnataka | Patrika News

डीके शिवकुमार: कर्नाटक में बनी रहेगी कांग्रेस-जेडीएस सरकार, भाजपा के मंसूबे नहीं होंगे पूरे

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2019 03:37:59 pm

कर्नाटक में मचा सियासी संग्राम, पूरे नहीं होने देंगे भाजपा के मंसूबे, कांग्रेस विधायकों को करोड़ों रुपए और मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है।
 

कर्नाटक

डीके शिवकुमार: कर्नाटक में बनी रहेगी कांग्रेस-जेडीएस सरकार, भाजपा के मंसूबे नहीं होंगे पूरे

नई दिल्‍ली। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार को गिराकर भाजपा प्रदेश में अस्थिरता को बढ़ावा देना चाहती है। अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को खरीद रही है। विधायकों को करोड़ों रुपए और मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हम भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। भाजपा का ऑपरेशन लोटस कामयाब नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को कोई खतरा नहीं है।
ऑपरेशन लोटस का किया था खुलासा
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता डीके शिवकुमार ने रविवार को एक आरोप लगाकर राज्य के सियासी गलियारे में सनसनी फैला दी थी कि कि राज्य की गठबंधन (कांग्रेस- जेडीएस) सरकार को गिराने के लिए भाजपा का ऑपरेशन लोटस चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई के एक होटल में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ डेरा डाले हुए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था।
असंतुष्‍ट विधायकों को चेतावनी
कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया 18 जनवरी को होने वाली सीएलपी बैठक को लेकर सभी विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है। उन्‍होंने इस बात की भी चेतावनी दी है कि जो विधायक इस बैठक में शामिल नहीं होंगे उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के मुताबिक कार्रवाई पार्टी कर सकती है। ऐसे विधायकों के बारे में यह माना जाएगा कि उन्‍होंने खुद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है।
60 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर
दूसरी तरफ जेडीएस विधायक केएम शिवलिंग गौड़ा ने हासन में खुलासा किया है कि भाजपा के पूर्व मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टर ने जेडीएस के एक व्यक्ति के जरिए 60 करोड़ रुपये मंत्री पद की पेशकश की थी। उन्होंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस बारे में एचडी कुमारस्वामी को सूचित भी कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो