script

हरियाणा में बोले राजनाथ सिंहः खंड-खंड होगा पाकिस्तान, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2019 03:50:16 pm

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री।
करनाल और पटौदी में रविवार को किया भाजपा का प्रचार।
पाकिस्तान को सख्त लहजे में दी चेतावनी।

rajnath singh in haryana
गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रचार करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करनाल और गुरूग्राम के पटौदी पहुंचे। रक्षा मंत्री ने यहां से पाकिस्तान को खुली चुनौती दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के टुकड़े होने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता, पाकिस्तान खंड-खंड हो जाएगा।
बड़ी खबरः इसरो की मेहनत लाई रंग, मिल गया डाटा, अब होगा इतना बड़ा काम कि पूरी दुनिया…

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत इतना मजबूत हो चुका है दुनिया की कोई ताकत भारत की तरफ बुरी नजर से नहीं देख सकती। पाकिस्तान की नीयत में खोट है इसलिए वो आतंकवाद को पनाह दे रहा है। पाकिस्तान ने तमाशा बनाकर रख दिया है। अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को कुलचने में सफल नहीं हो पा रहा है तो वह भारत का सहयोग ले। मैं दावा करता हूं भारत सरकार उनकी पूरी सहायता करेगी।
अभी-अभीः विक्रम लैंडर से संपर्क से पहले चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने किया सबसे बड़ा काम

राजनाथ सिंह रविवार को हरियाणा के करनाल की असंध विधानसभा और गुरुग्राम के पटौदी में भाजपा प्रत्याशी सत्तयप्रकाश जरावता व असंध के बक्शीश सिंह के पक्ष में प्रचार करने आए थे।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1183327474974769153?ref_src=twsrc%5Etfw
एयर स्ट्राइक करने के लिए अब बालाकोट जाने की जरूरत नहीं

राजनाथ सिंह ने रफाल की तारीफ करते हुए कहा कि यह फाइटर अगर हमारे पास होता तो हम भारत की जमीन से ही पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर सकते थे। हमें पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारने की जरूरत नहीं पड़ती।
कांग्रेस को खुश होना चाहिए था

उन्होंने कहा फ्रांस के पेरिस में विजय दशमी के दिन जब मैंने रफाल पर ओम लिखा और रक्षा सूत्र बांधा तो यहां बैठे कांग्रेस नेताओं को परेशानी होने लगी। उस वक्त वहां पर सभी धर्मों के लोग उपस्थित थे और सभी सहयोग कर रहे थे।
#Breaking: इसरो का बड़ा खुलासा, यह थी चंद्रयान से संपर्क टूटने की असली वजह

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1183335106137620480?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कांग्रेस की सोच पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को खुश होना चाहिए था कि हमारा देश ताकतवर हो रहा है, लेकिन कांग्रेस कभी ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि उनकी नीयत में खोट है। कांग्रेस का विरोध पाकिस्तान को मजबूती देता है।
पाकिस्तान की हालत खराब

राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान की हालत खराब हो चुकी है। जनता का ध्यान वहां के हालात पर ना जाए इसलिए वे आतंकियों को पोषित करते हैं। हमारी परंपरा रही है कि कभी हमने दूसरे देश पर हमला नहीं किया और ना ही किसी दूसरे देश की धरती पर कब्जा किया। उन्होंने पाकिस्तान से सख्त लहजे में कहा कि अब कश्मीर को भूल जाओ क्योंकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

ट्रेंडिंग वीडियो