script2 अक्टूबर से शुरू होगा कांग्रेस का ‘लोक संपर्क अभियान’, घर-घर जाकर वोट के साथ मांगा जाएगा चंदा | Congress will start 'Lok Kontakya Campaign' from Oct 2,Demanding vote | Patrika News

2 अक्टूबर से शुरू होगा कांग्रेस का ‘लोक संपर्क अभियान’, घर-घर जाकर वोट के साथ मांगा जाएगा चंदा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2018 03:39:52 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पार्टी को आर्थिक मजबूती देने और हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस 2 अक्टूबर से घर-घर पहुंचो संपर्क अभियान शुरू करने वाली है।

2 अक्टूबर से शुरू होगा कांग्रेस का 'लोक संपर्क अभियान', घर-घर जाकर वोट के साथ मांगेगी चंदा

2 अक्टूबर से शुरू होगा कांग्रेस का ‘लोक संपर्क अभियान’, घर-घर जाकर वोट के साथ मांगेगी चंदा

नई दिल्ली। आगामी आम चुनाव 2019 को लेकर तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गई है। एक-दूसरे को मात देने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच पार्टी को आर्थिक मजबूती देने और हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस 2 अक्टूबर से घर-घर पहुंचो संपर्क अभियान शुरू करने वाली है। इस अभियान के साथ कांग्रेस आम लोगों से वोट सके साथ-साथ चंदा भी मांगेगी। बता दें कि 2 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को कांग्रेस ने ‘लोक संपर्क अभियान’ नाम दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अभियान की स्वीकृति दे दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) जेडी सीलम ने ‘लोक संपर्क अभियान’ के 2 अक्तूबर से शुरू होने की पुष्टि की है।

विंध्य में यहां से गुजरेगा राहुल गांधी का रोड शो, रूट तय, पहली बार ऐसी तैयारी

हर वर्ष जनवरी में चलाया जाएगा यह अभियान

आपको बता दें कि कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने इस बाबत सभी राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों को ‘लोक संपर्क अभियान’का ब्यौरा भेजा है। इसमें कहा गया है कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष पूरे अभियान की निगरानी करें। साथ हीं फ्रंटल ऑर्गनाइजेशंस को निर्देश दिया गया है कि वे इसमें में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। बताया जा रहा है कि सभी प्रदेश इकाइयों को चंदे के लिए पार्टी की रसीद पुस्तिकाएं भी भेज दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने फैसला किया है कि हर वर्ष जनवरी में इस तरह के अभियान चलाया जाएगा। लेकिन अब अगली लोकसभा का चुनाव होने में कुछ ही समय बचे हैं, लिहाजा इस अभियान की शरूआत अगले महीने 2 अक्टूबर से करने का फैसला लिया गया है। कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि ‘घर-घर पहुंचो’अभियान से जो भी रकम मिलेगी उसमें से 50 फीसदी हिस्सा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को, 25 फीसदी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को, 15 फीसदी जिला कांग्रेस कमेटी को और 10 फीसदी हिस्सा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पास जाएगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के लिए चुनावी चंदा संग्रह की यह योजना पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के नेतृत्व में बनी है जिसे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे स्वीकृति प्रदान की।

ट्रेंडिंग वीडियो