script

हेगड़े के ‘हिंदू लड़कियों’ वाले बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ये केंद्रीय मंत्री बनने के लायक नहीं

Published: Jan 28, 2019 05:41:23 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

राहुल गांधी का ट्वीट- अनंत कुमार हेगड़े को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए

congress president rahul gandhi

हेगड़े के ‘हिंदू लड़कियों’ वाले बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ये केंद्रीय मंत्री बनने के लायक नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े ने ‘हिंदू लड़कियों की सुरक्षा’ पर बेतुका बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। हेगड़े के बयान से भड़के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है। राहुल ने यहां तक कह दिया कि उसे तुरंत पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।
इसे तुरंत बर्खास्त करना चाहिए: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बीजेपी नेता के बयान को लेकर सोमवार को एक गुस्से भरा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि यह आदमी हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी की तरह है. यह केंद्रीय मंत्री बनने के लायक नहीं है और इसे तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक खबर का लिंक भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ बचना नहीं चाहिए।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1089829677110255618?ref_src=twsrc%5Etfw

हेगड़े के इस बयान पर मचा घमासान

अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता हेगड़े ने रविवार को भी एक विवादित बयान दिया। कर्नाटक के कोडागु में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कहा कि हमें हमारे समाज की प्राथमिकता के बारे में सोचना चाहिए। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अगर कोई एक हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए।

पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान

इससे पहले केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश करने को लेकर भी हेगड़े ने बेहद विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने केरल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के इस मामले को संभालने की तुलना हिंदुओं के साथ ‘दिन दहाड़े रेप’ से की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से सरकार इस मामले को हैंडल कर रही है उससे यह मामला अब ‘हिन्दुओं से दिन-दहाड़े रेप’ की तरह हो चला है।

ट्रेंडिंग वीडियो