scriptओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भाजपा नेताओं को बताया ‘मौसमी पक्षी’, चिल्का झील बेचने की कोशिश का लगाया आरोप | CM Patnaik alleges BJP for trying to sell chilka lake in puri rally | Patrika News

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भाजपा नेताओं को बताया ‘मौसमी पक्षी’, चिल्का झील बेचने की कोशिश का लगाया आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Apr 20, 2019 12:28:27 pm

Submitted by:

Shweta Singh

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा भाजपा की संपत्ति झूठ है
पुरी संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे थे सीएम
उन्होंने भाजपा के चुनावी वादों को झूठा बताया

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक  (फाइल फोटो)

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( Naveen Patnaik ) ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। शुक्रवार को नवीन पटनायक ने BJP पर चिल्का झील को बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा की संपत्ति झूठ है। यह बयान पटनायक ने पुरी संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान दिया।

भाजपा के सभी नेता ‘मौसमी पक्षी: नवीन पटनायक

भाजपा पर आरोप लगाते हुए सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि, ‘केंद्र की भाजपा सरकार ने चिल्का झील को बेचने की साजिश की। मेरी सरकार ने इसे रोका।’ उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने झील की पारिस्थितिकी ( Ecology ) बदलकर हजारों लोगों की जीविका छीनने की कोशिश की। सीएम पटनायक ने आगे कहा कि भाजपा के सभी नेता ‘मौसमी पक्षी’ हैं, ये नेता आपदा आने पर या लोगों की जरूरत के समय राज्य का दौरा नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें
-

जब प्रियंका चतुर्वेदी से पूछा गया क्या अब भी गाएंगी ‘क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी’ जैसे गानें, जानिए जवाब

‘चिल्का हमारी मां, हमारा गौरव है’

पटनायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘चिल्का हमारी मां, हमारा गौरव है। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं सुनिश्चित करता हूं कि झील की जैव विविधता ( Bio diversity ) बरकरार रहेगी।’ उन्होंने चुनाव के दौरान भाजपा की ओर किए वादों को झूठा करार देते हुए उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘झूठ भाजपा की सबसे बड़ी संपत्ति है, जबकि राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारी पार्टी की संपत्ति है।’ पटनायक ने केंद्र सरकार की तटीय राजमार्ग परियोजना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की इसके लिए हजारों घरों को तोड़ने की योजना में थी। उन्होंने कहा, ‘जब हमने इस परियोजना की रूपरेखा बदलने का प्रस्ताव दिया, वे सहमत नहीं हुए।’ सीएम पटनायक ने कहा कि अगर यह परियोजना लागू होती तो बड़ी संख्या में लोग विस्थापित होते।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो