script

क्रिश्चियन मिशेल का केस लड़ने वाले वकील जोसेफ को युवा कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

Published: Dec 05, 2018 08:53:36 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड केस में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल का केस लड़ने वाले वकील एल्जो के जोसेफ को युवा कांग्रेस ने पार्टी से बाहर कर दिया है।

Lawyer of Christian Michel

क्रिश्चियन मिशेल का केस लड़ने वाले वकील जोसेफ को युवा कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल का केस कांग्रेस नेता द्वारा लड़ने की बात मीडिया में आने के बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। युवा कांग्रेस अपने कानूनी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी के पद से एल्जो के जोसेफ को हटा दिया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने कहा कि जोसफ ने इस फैसले से पहले पार्टी से राय नहीं ली थी। कांग्रेस इस तरह के फैसले का समर्थन नहीं करता है। इस विवादित रक्षा सौदे में कांग्रेस नेता के वकील होने की खबर आने के साथ ही बीजेपी हमलावर हो गई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1070332864342876160?ref_src=twsrc%5Etfw

क्रिश्चियन मिशेल प्रत्यर्पण पर बोले दिग्विजय सिंह- NSA डोभाल कब बने सुपर कॉप

मैं वकील होने के नाते फर्ज निभा रहा: जोसफ

क्रिश्चियन मिशेल को सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद जब जोसफ के नाम का खुलासा हुआ तो कांग्रेस पर सवाल उठने लगे। कई तरह के आरोपों के बीच जोसेफ खुद अपनी सफाई में आगे आए। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं सक्रिय तौर पर वकालत कर रहा हूं। मैं उनके (क्रिश्चियन मिशेल) के मामले को लेकर कोर्ट में बतौर पेशेवर वकील पेश हुआ। उन्होंने कहा कि मेरे क्लाइंट ने मुझे कोर्ट में दलील देने और पेश होने कहा। एक वकील होने के नाते मैंने सिर्फ अपना फर्ज निभाया है। इसका कांग्रेस पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

https://twitter.com/hashtag/ChristianMichel?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दुबई के एक दोस्त ने किया था संपर्क: जोसफ

जोसफ ने आगे कहा कि कांग्रेस के साथ मेरा संबंध अलग है और मेरा प्रोफेशन अलग है। मेरे दोस्त का दुबई में कुछ संबंध है उसी के जरिये इटली के एक वकील ने मुझसे अनुरोध किया था। इसलिए मैं उनकी पेशी में मदद कर रहा हूं।

जोसफ ने स्वीकार किया कांग्रेस के साथ अपना संबंध

कांग्रेस पार्टी रिश्तों के सवाल पर जोसेफ ने अपने संबंधों का स्वीकार किया है। उन्होंने खुद कहा कि मैं राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के कानूनी विभाग का प्रमुख हूं। मामला सामने आने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें जोसेफ कांग्रेस महासचिव दीपक बाबरिया से साथ खड़े हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा उनके ट्विटर हैंडल पर भी कई कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीर मौजूद है।

ट्रेंडिंग वीडियो