scriptभाजपा की वेबसाइट हैक, साइट पर दिख रहे हैं अशोभनीय शब्‍द | BJP website is showing obscene words party websites hacked | Patrika News

भाजपा की वेबसाइट हैक, साइट पर दिख रहे हैं अशोभनीय शब्‍द

locationनई दिल्लीPublished: Mar 05, 2019 04:38:51 pm

Submitted by:

Dhirendra

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी दिव्‍य स्‍पंदना ने वेबसाइट हैक होने के बाद भाजपा पर कसा तंज।

bjp

भाजपा के साइट पर दिख रहे हैं अश्‍लील शब्‍द, हैक हुई वेबसाइट

नई दिल्‍ली। भाजपा की ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गई है। हैकर्स ने पार्टी की वेबसाइट पर अशोभनीय शब्‍दों का प्रयोग किया है। वेबसाइट हैक होने को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि भाजपा की वेबसाइट 26 दिसंबर, 1995 को पंजीकृत हुई थी। 20 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ भाजपा की वेबसाइट भी हैक हो गई थी।
पीएम मोदी ने केशुभाई के पांव छूकर इस वोट बैंक पर साधा निशाना, मांगा आशीर्वाद

मोदी और मर्केल का फोटो आया सामने
जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े ग्‍यारह बजे जब वेबसाइट खोली गई तो पीएम मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का एक वीडियो पेज पर खुलकर सामने आया। वीडियो के उपर अशोभनीय भाषा का इस्‍तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं कुछ देर बाद साइट खुलना ही बंद हो गई और साइट पर एरर मैसेज दिखने लगा।
नौसेना प्रमुख सुनील लांबा का बड़ा बयान, भारत को अस्थिर करने का षडयंत्र है ‘स्‍टेट…

https://twitter.com/divyaspandana/status/1102811944619266048?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी की अपील

भाजपा की वेबसाइट हैक होने के कुछ देर बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि भाजपा की वेबसाइट खोलकर जरूर देखें। स्‍पंदना ने अपने ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया है कि अगर आप इस वेबसाइट को खोलकर नहीं देख रहे हैं तो बहुत बड़ी चीज आप मिस कर रहे हैं।
https://twitter.com/divyaspandana/status/957978964957384704?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो