scriptसर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, ‘सेना का मनोबल तोड़ने की है नीति’ | BJP's turnaround of surgical strike, 'congress demoralization of army' | Patrika News

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, ‘सेना का मनोबल तोड़ने की है नीति’

locationनई दिल्लीPublished: Jun 28, 2018 04:24:38 pm

Submitted by:

Anil Kumar

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सेना के शौर्य, बलिदान, पराक्रम और साहस का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करने का आरोप लगाया।

केंदरीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, ‘सेना का मनोबल तोड़ने की है नीति’

नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर अब एक बार फिर से सियासत शुरु हो गई है। दरअसल सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सेना के शौर्य, बलिदान, पराक्रम और साहस का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करने का आरोप लगाया। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सेना का मनोबल तोड़ने की नीति अपना रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1012242784496078853?ref_src=twsrc%5Etfw

सेना को मनोबल तोड़ने की नीति रही है कांग्रेस की: प्रसाद

आपको बता दें कि कांग्रे की ओर से पीएम मोदी को औरंगजेब कहने पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति की मर्यादा को निचले स्तर पर ले जा रही है। इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस कुछ सवाल पूछे। रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सेना के मनोबन तोड़ने ही हमेशा से कांग्रेस की नीति रही है। लगातार चुनावों में हार से कांग्रेस हताश हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा था, जबकि सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को मौत का सौदागर कहा था। प्रसाद ने आगे कहा कि कांग्रेस की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक पर घिनौनी बात की गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अब राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस सेना की तारीफ कर औपचारिकता पूरी कर रही है।

https://twitter.com/hashtag/SurgicalStrike?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

‘आतंकियों कों खुश करने वाला बयान देती है कांग्रेस’

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता ऐसे-ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे पाकिस्तान खुश हो जाता है। पाकिस्तानी आंतकी संगठन कांग्रेस को सर्टिफिकेट देते हैं, जैसे कि गुलाम नबी आजाद को लश्कर-ए-तैयबा ने दिया है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के बयान से सिर्फ पाकिस्तान के आतंकी संगठन खुश होते हैं। कांग्रेस आतंकियों के हौसले बढ़ाने का काम कर रही है। रविशंकर प्रसाद ने अपने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेना के हित के लिए कई काम किए हैं। वन रैंक वन पेंशन को देने का काम मोदी सरकार ने किया है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए प्रसाद ने कहा कि वे होमवर्क नहीं करते हैं और उनके साथ काम करने वाले तो बिल्कुल भी नहीं करते हैं। बता दें कि भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस पर हथियारों की खरीद में कमिशन खाने का भी आरोप लगा दिया। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि जब भी हथियारों की खरीद होती थी तो उसमें कमीशन खाती थी। कांग्रेस बिना कमिशन हथियार नहीं खरीदती थी। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लेकिन अब मोदी सरकार ने बिचौलियों और दलालों के लिए दरवाजे बंद कर दए हैं जिससे कि कांग्रेस परेशान हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो