script

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी कार्रवाई, चार बागी प्रत्याशी किए बाहर

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2019 10:19:57 pm

महाराष्ट्र भाजपा ने चार सीटों के पूर्व प्रत्याशी किए बाहर।
चारों वापस नहीं ले रहे थे संबंधित सीटों से नामांकन।
पार्टी या सहयोगी दल इन सीटों पर उतार चुके हैं प्रत्याशी।

महाराष्ट्र भाजपा (फाइल फोटो)

फाइल फोटो

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने बृहस्पतिवार को अपने चार उम्मीदवारों को निष्कासित कर दिया। यह चारों प्रत्याशी बागी हो गए थे। भाजपा द्वारा आधिकारिक रूप से अपने उम्मीदवार खड़े किए जाने के बावजूद यह अपना नामांकन वापस नहीं ले रहे थे। गौरतलब है कि भाजपा इन दिनों अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
भाजपा उत्तराखंड में सख्ती तेज, एक हफ्ते में निकाले गए 94 कार्यकर्ता

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने जिन चार बागी उम्मीदवारों को निष्कासित किया है उनका नाम तुमसर सीट से चरण वाघमारे, मीरा भयंदर सीट से गीता जैन, पिंपरी-चिंचवाड़ विधानसभा सीट से बालासाहेब ओवहाल और सुमेरपुर से दिलीप देशमुख का नाम शामिल है।
भाजपा संगठन में पद पाने की ख्वाहिश नहीं रही आसान, बनी ये नई गाइड लाइन
बताया जा रहा है कि भाजपा या इसके सहयोगी दलों ने इन चारों सीटों पर अपने आधिकारिक उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। इसके बाद इन चारों प्रत्याशियों से कहा जा रहा था कि वेे अपने नामांकन वापस ले लें।
चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने किया सबसे बड़ा काम, खुशी से फूला नहीं समा रहा इसरो और कर दिया खुलासा…

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के आदेश के बावजूद इन चारों प्रत्याशियों ने नामांकन वापस नहीं लिया और बगावत पर उतर आए। इसके बाद पार्टी को सख्ती बरतनी पड़ी और बृहस्पतिवार को पार्टी ने चारों को निष्कासित कर दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह भाजपा की उत्तराखंड इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 94 सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर मामले को लेकर इसरो चीफ के सिवन ने दिया जवाब

ट्रेंडिंग वीडियो