scriptओडिशा में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी कार्य करने पर 15 नेताओं को निकाला बाहर | bjp excluded 15 leaders from party | Patrika News

ओडिशा में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी कार्य करने पर 15 नेताओं को निकाला बाहर

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2019 12:10:39 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

ओडिशा में भाजपा ने 15 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला
सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप
भाजपा के लिए इस बार ओडिशा बेहद अहम

narendra modi and amit shah

ओडिशा में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी कार्य करने पर 15 नेताओं को निकाला बाहर

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की सरगर्मियां चरम पर है। धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है। वहीं, ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजर दोनों चुनावों पर टिकी हुई है। पार्टी यहां किसी भी सूरत में जीत हासिल करना चाहती है। लेकिन, इसी बीच भाजपा ने यहां अपने नेताओं के खिलाफ अचानक बड़ी कार्रवाई कर दी है। पार्टी विरोधी कार्य करने पर 15 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
भाजपा की बड़ी कार्रवाई

ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा ने बताया कि पार्टी विरोधी कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 15 नेताओं को पार्टी से बहिष्कृत कर दिया है। उनका कहना है कि ये सभी नेता चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम रहे थे। इस बात की जानकारी हाईकमान को दी गई, जिसके बाद इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को बाहर निकाला गया है, उनमें भुवनेश्वर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से युगांशु शेखर पंडा, भुवनेश्वर एकाम्र विधानसभा क्षेत्र से भीष्म नारायण नायक, बोलगढ़ बेगुनिया विधानसभा क्षेत्र से रूद्र नारायण वाहिनीपति, रेढाखोल विधानसभा क्षेत्र से समर प्रधान, चंपुआ विधानसभा क्षेत्र से श्रीमंत कुमार त्रिपाठी, करंजिया विधानसभा क्षेत्र से समाई चरण पूर्ति, बारबाटी कटक विधानसभा क्षेत्र से हेमंत कुमार बेहरा, बांग्रीपोसी विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र पात्र, केंद्रपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उर्मिला सेठी, राजनगर विधानसभा क्षेत्र से अजय कुमार बेहरा, जाजपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रदीप कुमार बेहुरिया, बस्ता विधानसभा क्षेत्र से अजय कुमार नायक तथा सचिंद्र दास, पाटणा विधानसभा क्षेत्र से अखिल चंद्र नायक के नाम शामिल हैं।
अब देखना यह है कि इतनी बड़ी कार्रवाई से चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन कैसा होता है। जबकि, पार्टी की नजरें ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनाव टिकी हुई है। इतना ही नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस राज्य का कई बार दौरा कर चुके हैं। मंगलवार को पीएम ने रोड शो भी किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो