scriptबिहार : पासवान को मनाने में कामयाब रहे भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव | bihar ramvilas paswan dharmendra pradhan bhupendra yadav nda bjp | Patrika News

बिहार : पासवान को मनाने में कामयाब रहे भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2018 09:03:58 pm

Submitted by:

Mazkoor

रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग ने उपचुनाव में राजग की हार को चिंताजनक बताते हुए साथी दलों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था।

paswan

पटना : एनडीए के लिए लगातार परेशानी भरी खबरें आ रही है। एनडीए से अब राम विलास पासवान के भी नाराज होने की खबरें आ रही हैं। उत्‍तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव में एनडीए की हार और गठबंधन से टीडीपी के निकल जाने के बाद राम विलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान ने बयान जारी कर कहा था कि भाजपा एनडीए में साथी दलों के साथ भेदभाव कर रही है। एक एक कर साथी दलों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी वजह से राम विलास पासवान की नाराजगी दूर करने के लिए बुधवार को भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ता भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री पासवान से की मुलाकात की और उनकी समस्‍याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्‍होंने उनकी नाराजगी दूर करते हुए कहा कि एनडीए की बैठक में साथी दलों की बात सुनी जाएगी और पहले से ज्यादा बैठक होगी। सहयोगी दलों की समस्याओं का हल करने में जो भी मदद होगी भाजपा अपने स्‍तर पर उसे दूर करने का प्रयास करेगी।

पासवान ने कहा था, अररिया में हार होगी, पहले से पता था
इससे पहले पटना में शनिवार को संवाददाताओं से बात करते हुए राम विलास पासवान ने कहा था कि उत्‍तर प्रदेश और बिहार में हुए उपचुनाव में मिली हार से राजग को बड़ा नुकसान हुआ है। हमारा नारा ‘सबका साथ-सबका विकास’ है। ऐसे में हमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने यहां तक कहा कि बिहार उपचुनाव अररिया में हार होगी यह उन्‍हें पहले से पता था। अन्‍य जगह की चुनाव में हार के बारे में कहा कि सहानुभूति लहर की वजह से एनडीए की हार हुई है।

चिराग ने भी बताया था हार को चिंताजनक
मालूम हो कि रामविलास पासवान के पुत्र और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने भी शुक्रवार को उपचुनाव में हुई राजग की हार को चिंताजनक बताया था। राजग में रहने के संबंध में राम विलास ने कहा था कि जिन्हें एनडीए छोड़कर जाना है, वे जा रहे हैं. हम लोग राजग में हैं और आगे भी रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो