scriptशिवभक्त के बाद अब राम अवतार में दिखे राहुल गांधी, बिहार में जगह-जगह लगे हॉर्डिंग | Bihar: Congress President Rahul Gandhi portrayed as Lord Ram on a poster in Patna. | Patrika News

शिवभक्त के बाद अब राम अवतार में दिखे राहुल गांधी, बिहार में जगह-जगह लगे हॉर्डिंग

locationनई दिल्लीPublished: Jan 29, 2019 06:03:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

बिहार के पटना में जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं जिसमें उन्हें भगवान राम अवतार में दिखाया गया है।

शिवभक्त के बाद अब राम अवतार में दिखे राहुल गांधी, बिहार में लगा हॉर्डिंग

शिवभक्त के बाद अब राम अवतार में दिखे राहुल गांधी, बिहार में लगा हॉर्डिंग

पटना। आम चुनाव करीब है और सियासी सरगर्मी बढ़ता ही जा रहा है। हर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बिहार में आगामी तीन फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक रैली करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही बिहार की सियासत में गर्मी आ गई है। यह गर्मी राहुल गांधी को लेकर लगाए गए एक पोस्टर के कारण आई है। दरअसल बिहार के पटना में जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। इस बैनर में राहुल गांधी को राम अवतार में दिखाया गया है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है- वे राम नाम जपते रहे! तुम बनकर राम जियो रो! इसके अलावे बैनर में क्षेत्रीय कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह, डॉ. कमदेव नारायण शुक्ल, आलोक हर्ष की भी तस्वीरें लगी है। बैनर के उपर में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, शक्ति सिंह गोहिल आदि नेताओं की भी तस्वीरें लगी है। साथ ही लिखा है कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, राहुल-सोनिया जिन्दाबाद। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान राहुल को शिव भक्त बताया गया था। मालूम हो कि 3 फरवरी को होने वाली रैली को ‘जन आकांक्षा रैली’ नाम दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1090178904122220544?ref_src=twsrc%5Etfw

 

प्रियंका गांधी को बताया गया था दुर्गा

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी राजनेता की तुलना भगवान से की गई हो। इससे पहले कई ऐसे अवसर आए हैं जब ऐसी तस्वीरें देखनो को मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय राजनीति में नेताओं की तुलना भगवानों से करने की परंपरा सी बन गई है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक और क्षेत्रीय राजनीति में नई-नई एंट्री करने वाले तेजस्वी तक सभी शामिल हैं। बता दें कि पटना में लगे बैनर में राहुल को भगवान राम की तरह दिखाया गया है, जो संसद भवन के बाहर खड़े हैं। इससे कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी को लेकर एक पोस्टर लगा था जिसमें उन्हें देवी दुर्गा के अवतार में दिखाया गया था। तो बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव तो खुद को ही श्री कृष्ण का रूप बता चुके हैं। उन्होंने खुद को कृष्ण के रुप में रथ पर बैठे हुए एक तस्वीर पिछले दिनों पोस्ट की थी।

 

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो