scriptआम चुनाव से पहले दो हिस्सों में टूटा INLD, अजय सिंह चौटाला ने नई पार्टी के गठन का किया ऐलान | Before the general elections, INLD Breaks in two parts, Ajay Singh ChaBefore the general elections, INLD Breaks in two parts, Ajay Singh Chautala announced the formation of a new party | Patrika News

आम चुनाव से पहले दो हिस्सों में टूटा INLD, अजय सिंह चौटाला ने नई पार्टी के गठन का किया ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 17, 2018 06:57:28 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दोनों भाईयों अभय सिंह चौटाला और अजय सिंह चौटाला के बीच की लड़ाई इस हद तक पहुंच गई कि दोनों के रास्ते अब अलग हो गए हैं।

आम चुनाव से पहले दो हिस्सों में टूटा INLD, अजय सिंह चौटाला ने नई पार्टी के गठन का किया ऐलान

आम चुनाव से पहले दो हिस्सों में बंटा इनेलो, अजय सिंह चौटाला ने नई पार्टी के गठन का किया ऐलान

चंडीगढ़। हरियाणा में अपनी मजबूत दावेरदारी रखने वाली राजनीतिक दल इनेलो के अंदर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि आम चुनाव को होने में अब बस कुछ ही महीने बचे हैं। दोनों भाईयों अभय सिंह चौटाला और अजय सिंह चौटाला के बीच की लड़ाई इस हद तक पहुंच गई कि दोनों के रास्ते अब अलग हो गए हैं। अजय सिंह चौटाला ने अपने भाई से अलग होने के साथ नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।

VIDEO: सिद्धू ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- अमीरों की पार्टी है भाजपा

नई पार्टी के नाम का ऐलान बहुत जल्द

आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) अब दो हिस्सों में बंट चुकी है। इनेलो की स्थापना हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने की थी। लेकिन अब उनके दोनों बेटों के रास्ते अलग हो गए हैं। मौजूदा समय में इनेलो पर अभय सिंह चौटाला का कमान कायम रहेगा तो वहीं अजय सिंह चौटाला ने नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। बता दें कि जिंद में शनिवार को हुई बैठक में अजय चौटाला ने कहा कि बहुत जल्द ही पार्टी के नाम की घोषणा कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में पार्टी के लिए झंडा तैयार हो जाएगा। जिंद में बैठक के दौरान बैठक स्‍थल और सम्‍मेलन के मंच पर इनेलो कहीं भी नहीं लिखा और न ही चश्‍मे का निशान बना था। मालूम हो कि हरियाणा में जाटों पर इनेलो की पकड़ मजबूत है। लेकिन दोनों भाईयों के अलग होने से इस वोट बैंक में सेंध लगेगी जिसका सीधा फायदा कांग्रेस या भाजपा को होगा। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा औऱ कांग्रेस इसका फायदा कितना उठा पाती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो