script2019 लोकसभा चुनाव पर क्या होगा 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का प्रभाव? | Assembly elections 2018 may affect 2019 lok sabha election | Patrika News

2019 लोकसभा चुनाव पर क्या होगा 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का प्रभाव?

locationनई दिल्लीPublished: Dec 11, 2018 12:30:17 pm

Submitted by:

Mohit sharma

2019 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइल समझे जा रहे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगाता नजर आ रहा है।

Modi-Rahul

Modi-Rahul

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइल समझे जा रहे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगाता नजर आ रहा है। रूझानों के अनुसार तीन राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। हालांकि अभी रूझान पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। यहां सबसे अहम सवाल यह है कि इन विधानसभा चुनावों का लोकसभा चुनाव में क्या प्रभाव होगा?

कांग्रेस की जीत पर बोले सिद्धू, अब राहुल के हाथों में होगी देश की तकदीर

दरअसल, जिन पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव हुए हैं, उनमें लोकसभा की 83 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव 2018 में सामने आ रहे रूझानों के नजरिए से अगर देखें तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जबकि कांग्रेस इन राज्यों में लाभ की स्थित में नजर आ रही है। देश की केंद्रीय सत्ता में 83 सीटों का भारी-भरकम आंकड़ा किसी भी पार्टी की तकदीर बिगाड़ और संवार सकता है। अगर इन राज्यों खासकर मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे तो पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन-2019 को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि चुनाव के बाद लोकसभा सभा चुनाव तैयारियों में फेरबदल कर भाजपा अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।

तीन राज्यों में कांग्रेस को बढ़त, पीएम मोदी ने बुलाई भाजपा कोर कमेटी की बैठक

मध्यप्रदेश 29
तेलंगाना 17
राजस्थान 25
मिजोरम 1
छत्तीसगढ़ 11

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

आपको बता दें कि भाजपा शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मंगलवार को कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। वहीं, तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) भारी जीत की ओर बढ़ रही है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) कांग्रेस को गद्दी से हटाती दिख रही है। मिजोरम पूर्वोत्तर का अकेला राज्य है, जहां कांग्रेस फिलहाल सत्ता में है। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो