scriptलोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम और ओडिशा में जारी है विधानसभा चुनाव | Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Sikkim, Odisha Assembly Election 2019 Live | Patrika News

लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम और ओडिशा में जारी है विधानसभा चुनाव

locationनई दिल्लीPublished: Apr 11, 2019 03:57:04 pm

लोकसभा के साथ चार राज्यों में चल रहा है विधानसभा चुनाव।
अरुणाचल प्रदेश में झड़प तो आंध्र में काफी ईवीएम पाईं गईं खराब।
ओडिशा में चार चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, पहला चरण आज।

विधानसभा चुनाव

आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम और ओडिशा में जारी है विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली। लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। बृहस्पतिवार को देश में जहां एक ओर 20 राज्यों की 91 सीटों पर 17वें लोकसभा चुनाव का मतदान चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में तो बृहस्पतिवार को ही विधानसभा चुनाव का दौर संपन्न हो जाएगा। जबकि ओडिशा में विधानसभा के केवल पहले चरण का मतदान हो रहा है।
आंध्र प्रदेेशः जनसेना उम्मीदवार ने की ईवीएम में तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, बीते 11 मार्च को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस बार देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की भी घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान चल रहा है।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा

पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को दो लोकसभा और 60 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। यहां पर मैदान में 181 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। 25 जिलों वाले प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और पीपीए के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बृहस्पतिवार को कुरुंग कुने डिले में मतदान के दौरान भाजपा और एनपीपी कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें 3 लोग घायल हो गए।
मतदान
ओडिशा विधानसभा

ओडिशा में 30 जिले हैं और यहां पर कुल 147 विधानसभा हैं। बृहस्पतिवार को इनमें से 28 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव आयोजित हो रहा है। इन सीटों पर 191 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रदेश में कुल 7,233 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पांडा पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त दास (कांग्रेस) के खिलाफ मैदान में खड़े हैं। यहां पर अब 18, 23 और 29 अप्रैल को बाकी चरणों का मतदान होना है।
वायनाड हुआ 4G: चार गांधी मैदान में, राहुल के सामने Rahul और Raghul भी

आंध्र प्रदेश विधानसभा

आंध्र प्रदेश में 13 जिले मौजूद हैं। यहां पर 175 विधानसभा सीटें हैं। इन विधानसभा सीटों पर 2,118 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। प्रदेश में टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस, कांग्रेस, भाजपा और जनसेना के बीच मुकाबला है। वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश के विघटन होने के बाद पहली बार यहां पर विधानसभा चुनाव हो रहा है। राज्य में मतदान के लिए 46,120 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को काफी चुनावी ड्रामा सामने आया। यहां एक बूथ पर जनसेना के विधायक ने जहां जरा सी बात पर ईवीएम को जमीन पर पटक दिया, तो प्रदेश में काफी जगह ईवीएम खराब होने की भी खबरें सामने आईं।
सिक्किम विधानसभा

सिक्किम में 32 विधानसभा सीटें हैं। जबकि यहां पर लोकसभा की 1 ही सीट है। राज्य के चार जिलों में बने 567 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान हो रहा है। हालांकि यहां पर अपेक्षाकृत कम ही मतदाता घरों से बाहर निकले और सुबह 10 बजे तक यहां पर 11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो