script

हरियाणा में बिना शर्त भाजपा को अकाली दल का समर्थन, विधानसभा में साथ लड़ेंगे चुनाव

locationनई दिल्लीPublished: Apr 12, 2019 04:07:46 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में अकाली दल भाजपा का करेगी समर्थन
विधानसभा में साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
बाद में तय होगा सीट बंटवारे का फॉर्मूला

akali dal and bjp

हरियाणा में बिना शर्त भाजपा को अकाली दल का समर्थन, विधानसभा में साथ लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां पूरे शबाब पर हैं। पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। लेकिन, गठबंधन और दल-बदल की राजनीति अब भी जारी है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में भी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। वहीं, विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह भूंदड, अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सोंटा के बीच अहम बैठक हुई। इस बैठक में समर्थन को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति को लेकर समर्थन बनी है। लोकसभा चुनाव में अकाली दल भाजपा उम्मीदवारों के लिए खुलकर प्रचार करेंगे। वहीं, विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होगा। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर अलग से बातचीत होगी।
हरियाणा में भाजपा की स्थिति और मजबूत

अकाली दल के राज्यसभा सांसद बलविंद्र सिंह भूंदड़ ने कहा कि जिस तरह से पंजाब में हमारी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। उसी तरह हम लोकसभा चुनाव में भाजपा का हरियाणा में समर्थन करेंगे। इसकी कोई शर्त नहीं है। अगला विधानसभा चुनाव हम मिलकर लड़ेंगे। बाकी बातें बाद में तय होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस गठबंधन से भी भाजपा को हरियाणा में फैदा होगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। कयास लगाया जा रहा था कि लोकसभा के साथ ही यहां विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो