script

चुनाव से पहले बीजेडी को झटका, बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 26, 2018 02:43:13 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

ओडिशा में भाजपा ने बीजेडी को बड़ा झटका दिया है।

bjp

चुनाव से पहले बीजेडी को झटका, बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में ओडिशा में भाजपा ने बीजेडी को बड़ा झटका दिया है। बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की इस चाल से बीजेडी को बड़ा नुकसान हुआ है।
धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थित में भाजपा में हुए शामिल

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता भुवनेश्वर जयदेव विधानसभा क्षेत्र के हैं। भाजपा में शामिल होने वाले जयदेव विधानसभा क्षेत्र के बीजू युवा वाहिनी के अध्यक्ष संजय पत्र, भवानी प्रसाद दास, श्रीकांत बारिक, राजेश कुमार साहू, पिंकू मिश्र, देवी प्रसाद साहू सुधांशु शेखर जेना प्रमुख शामिल हैं। इश मौके पर भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा ने कहा कि इससे पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।
ओडिशा में अपनी स्थित मजबूत करने में जुटी भाजपा

गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा नेत्री अपराजिता सारंगी ने जयदेव विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था और उस समय उन्होंने बीजू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। वहीं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आदर्श से प्रेरित हैं। अब देखना यह है कि अगामी लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में भाजपा अपनी स्थिति कितनी मजबूत कर पाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो