scriptचार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 414 करोड़ रुपये बकाया, देखें वीडियो | 414 crore arrears sugarcane farmers on four sugar mills pilibhit news | Patrika News
पीलीभीत

चार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 414 करोड़ रुपये बकाया, देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी ने नी मिलों के द्वार पर योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पीलीभीतJul 29, 2018 / 08:15 pm

Bhanu Pratap

samajwadi party

samajwadi party

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपना बाहुबल दिखाया। उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर यहॉ की चारों चीनी मिलों के गेट पर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि चारों चीनी मिलों पर कुला मिलाकर 414 करोड़ रुपया किसानों का बकाया है। चीनी मिलें भुगतान नहीं कर रही हैं।
ये हैं चीनी मिलें

पीलीभीत जिले में चार चीनी मिले हैं। दो प्राइवेट और दो सहकारी मिले हैं। पीलीभीत शहर में एलएच चीनी मिल, बरखेडा में बजाज हिन्दुस्तान चीनी मिल, बीसलपुर में दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और पूरनपुर में दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर है। चारों ही मिलों पर गन्ना किसानो का 414 करोड़ रुपया बकाया है। आज पीलीभीत के समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व किसान अपने क्षेत्र की चीनी मिलों पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे।
कहां किसने किया नेतृत्व

पीलीभीत की एलएच चीनी मिल में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। इसके साथ बरखेड़ा बजाज चीनी मिल पर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मरौरी अरुण वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। बीसलपुर सहकारी चीनी मिल में नगर पालिका चेयरमैन नूर अहमद अंसारी, राकेश प्रताप सिंह, नीरज गंगवार व रमेश गंगवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में पूर्व विधायक पीतमराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेन्द्र, मुन्ने मियॉ अंजाना व केके अरविन्द के नेतृत्व में यह धरना-प्रदर्शन हुआ।
भाजपा सरकार पर आरोप

धरने के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और किसानों का दुश्मन बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों से झूठे वादे करने वाली सरकार है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनी थी तो उन्होंने वादा किसा था कि वो 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान करवायेगी। आज पेराई सत्र समाप्त हुए तीन माह बीत गये हैं और अकेले बजाज हिन्दुस्तान चीनी मिल बरखेडा का 1 अरब 53 करोड रुपया गन्ना किसानों का बकाया है। पूरनपुर चीनी मिल का करीब 48 करोड रुपया, बीसलपुर चीनी मिल का लगभग 61 करोड़ रूपया, एलएच चीनी मिल का 1 अरब 72 करोडड रुपया किसानों का बकाया है। यहॉ का 70 प्रतिशत किसान गन्ना उगाता है। जब किसान का भगुतान नहीं होगा तो फिर वो क्या करेगा।

Home / Pilibhit / चार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 414 करोड़ रुपये बकाया, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो