script

अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जाने से रोकने पर गुस्साए तेजस्वी, योगी आदित्यनाथ को लेकर कही यह बड़ी बात

locationपटनाPublished: Feb 12, 2019 05:00:01 pm

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ नेता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जाने वाले थे…

tejashwi yadav file photo

tejashwi yadav file photo

(पटना): उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जाने से रोकने के बाद उपजे विवाद में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कूद पडे है। तेजस्वी ने इस मामले पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।

 

 

तेजस्वी यादव ने योगी आदित्यनाथ को अराजक करार दिया और लिखा कि देश के सबसे बड़े सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री को बिना लिखित आदेश रोकना लोकतंत्र की हत्या है। श्री अजय बिष्ट जी को पहले सोचना चाहिए कि उन पर अनेकों आपराधिक केस होने के बावजूद भी वो CM है फिर अखिलेश जी पर तो कोई आपराधिक केस भी नहीं है। अराजक लोग दूसरों के बारे में भी ख़ुद जैसा ही सोचते है।

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1095275196389429250?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ नेता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जाने वाले थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अखिलेश के आने पर अशांति पैदा होने की आशंका व्यक्त की ओर सरकार को इस बात से अवगत कराया। सरकार ने अखिलेश को विश्वविद्यालय में जाने की अनुमति नहीं दी। अखिलेश ने जाने का मन बना लिया था और उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वे जरूर जाएंगे। मंगलवार को वह लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया। अखिलेश को रोके जाने के बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाजवादी छात्र सभा से जुडे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना के बाद से सरकार के विरोध में समाजवादियों की ओर से जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो