scriptनवादा: खेलते बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 8 की मौत, दर्जन भर बच्चे झुलसे | Nawada News:8 Children Died Due To lightning, 13 Injured | Patrika News

नवादा: खेलते बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 8 की मौत, दर्जन भर बच्चे झुलसे

locationपटनाPublished: Jul 19, 2019 07:08:08 pm

Submitted by:

Prateek

Nawada News: बिजली से झुलसे बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया है।

Nawada News

नवादा: आकाशीय बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत, दर्जन भर बच्चे झुलसे

(नवादा,पटना ): बाढ़ की मार झेल रहे बिहार को आज एक और दु:खद घटना का सामना करना पड़ा। जिले के काशीचक प्रखंड के धानपुर ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई जबकि 13 बच्चे झुलस गए।

https://twitter.com/ANI/status/1152202973738676227?ref_src=twsrc%5Etfw

मिली जानकारी के अनुसार धानपुर गांव के मुसहर टोले इलाके में बच्चे खुले में खेल रहे थे। बादल छाए हुए थे। काले बदरा पानी बरसाने लगे। खेलते बच्चे पानी से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीजे जा खड़े हुए। इसी दौरान पीपल के पेड़ पर ही जोरदार आवाज के साथ बिजली गिर गई। पेड़ के नीचे मौजूद सभी बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में में हाहाकार मच गया। सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बिजली से झुलसे बच्चों का इलाज चल रहा है। कई बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

 

गिरिराज सिंह ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त किया। सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘काशीचक प्रखंड के धानपुर ग्राम, नवादा में वज्रपात की घटना से स्तब्ध हूँ, इस घटना में दलित परिवार के 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, महादेव से प्रार्थना करता हूँ कि घायल जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो और हताहत हुए लोगो के परिवारों को सहनशक्ति प्रदान करें।”

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1152174389263134720?ref_src=twsrc%5Etfw

छपरा में मॉब लिंचिंग ने ली जान

इधर छपरा के बनियापुर थाने के नंदलाल टोला गांव में तडक़े ग्रामीणों ने पशु चोरी के शक में 3 लोगों को पीट-पीट कर मार डाला। जानकारी के अनुसार आज तड़के एक पिकअप वैन से जब 4 लोग गांव पहुंचे, तो गांव वालों ने इन्हें घेर लिया। इन्हें पशु चोर बता कर शोर करते हुए पूरे गांव को बटोर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चारों की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 1 व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से निकाल कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो