script

आरजेडी विधायक की पत्नी का शव घर में मिला, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

locationपटनाPublished: Jul 14, 2019 05:43:53 pm

Submitted by:

Brijesh Singh

Munger: RJD के विधायक विजयकुमार विजय की पत्नी आशा देवी का शव किराए के घर में फर्श पर मिला। हार्ट अटैक ( Heart Attack ) की आशंका।

Wife of munger mla

आरजेडी विधायक की पत्नी का शव घर में मिला, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

( पटना/मुंगेर, प्रियरंजन भारती )। बिहार में मुंगेर ( Munger ) के आरजेडी ( RJD ) विधायक विजय कुमार विजय की पत्नी आशा देवी की मौत के मामले में पलिस गहन पड़ताल में जुटी है। आशा देवी का शव मुंगेर के शास्त्री नगर स्थित विधायक के किराए के घर में शनिवार को फर्श पर पाया गया। घर पर पत्नी आशा देवी अकेली ही रह रही थीं। विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने विधियक पहले ही से पटना में हैं। शनिवार को इसका पता तब चला जब विधायक के पुत्र विक्की ने मां के मोबाइल पर कॉल किए। फोन नहीं उठाने पर उसने अपने परिचित राजेश नंद किलियार को फोन कर घर जाकर देखने को कहा।

 

 

राजेश जब किराए के घर में पहुंचे तो देखते ही सन्न रह गए कि विधायक पत्नी का शव कमरे में फर्श पर पड़ा है। उन्होंने फौरन विधायक के भाई प्रो.विनय कुमार सुमन तथा अन्य लोगों को फोन पर इसकी जानकारी दी। प्रो.विनय ने बताया कि भाभी हार्ट की रोगी हैं। आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर घर में अकेली रहने से वह छटपटाकर फर्श पर जा गिरी हों और ऐसे ही हालात में उन्होंने दम तोड़ दिया हो। विधायक की पत्नी यहां अकेली रहती थीं। दो पुत्र विक्की और छोटू पढ़ने के लिए दिल्ली रहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो