scriptजीतन राम मांझी की ‘हम’ को लगा बड़ा झटका,पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा | Hindustani Awam Morcha Secular spokesman Danish Rizwan resigned | Patrika News

जीतन राम मांझी की ‘हम’ को लगा बड़ा झटका,पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

locationपटनाPublished: Feb 06, 2019 03:30:43 pm

Submitted by:

Prateek

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले प्रवक्ता का इस्तीफा देना हम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है…

hum

hum

(पटना): चुनावी सीजन में सियासी पारा चढ गया है। जहां सभी पार्टियां अपने आप को मजबूत करने में लगी है ऐसे में बिहार महागठबंधन की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्यूलर) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी को पत्र लिखकर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया।


दानिश ने इसका कारण प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल की मनमानी और पार्टी के धन का दुरुपयोग बताया है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाये कि पटेल मनमाने प्रकार से अपने शागिर्दों को पार्टी में खास महत्व दे रहे और चंदे से जमा किए गये पार्टी कोष का मनमाना दुरुपयोग कर रहे हैं। हालांकि इस बाबत जीतनराम मांझी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। बता दें कि दानिश रिजवान लंबे समय से हम पार्टी के प्रवक्ता बने रहे हैं। बता दें कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) बिहार में महागठबंधन के अहम दलों में से एक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो