scriptअटल जी के जन्मदिवस पर भाजपा ने लगाए चिकित्सा शिविर | BJP organized medical camp on Atal ji's birthday in bihar | Patrika News

अटल जी के जन्मदिवस पर भाजपा ने लगाए चिकित्सा शिविर

locationपटनाPublished: Dec 25, 2018 05:11:31 pm

Submitted by:

Prateek

भारतीय नृत्य कला मंदिर में अटल जी के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित किया गया…

(पटना): पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 95वें जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से आम लोगों के लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय के पास एक चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय तथा कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने आम जनों की चिकित्सा जांच की तत्परता दिखाई।


उधर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर के शाहपुर में चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया। इसमें चौबे स्वयं मौजूद रहे। शिविर में एम्स के कई चिकितस्कों ने भाग लिया।एम्स के डायरेक्टर भी कैंप में मौजूद रहे। अश्विनी चौबे ने ‘पत्रिका’ को फोन पर बताया कि बड़ी संख्या में लोगों का इस शिविर में इलाज किया गया। दोपहर बाद अश्विनी चौबे दिल्ली प्रस्थान कर गये। इस बीच भारतीय नृत्य कला मंदिर में अटल जी के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने अटल जी के जन्मदिन पर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भारत माता का महान सपूत बताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो