scriptलोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी से मोलभाव कर बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की तैयारी में बिहार कांग्रेस | bihar congress will talk to rjd for lok sabha seats | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी से मोलभाव कर बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की तैयारी में बिहार कांग्रेस

locationपटनाPublished: Sep 19, 2018 03:21:55 pm

Submitted by:

Prateek

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद झा ने यहां कहा कि उनकी पहली प्रथमिकता संगठन को मजबूत करना है…

(पत्रिका ब्यूरो,पटना): प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मदनमोहन झा आरजेडी से मोलभाव करने के मूड में हैं। झा की कोशिश पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटें लेने की है। झा ने कहा कि वह विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। मदनमोहन झा को चार कार्यकारी अध्यक्षों का भी साथ मिला है। कौकब कादरी के अलावा समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज और डॉ अशोक कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

मजबूत बनने कि लिए प्रयासरत कांग्रेस

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद झा ने यहां कहा कि उनकी पहली प्रथमिकता संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए वह टीम को मजबूत बनाएंगे। हर जिले में संगठन को धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी लोगों को साथ लेकर चलना है।

 

कयासों के परे जाकर हुई नियुक्ति

कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में 27 सीटें जीतीं थीं। लिहाजा पार्टी दस लोकसभा सीटों की मांग आरजेडी से करने के मूड में है। झा ने कहा कि हम जीत के विश्वास के साथ ही लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। पार्टी हाईकमान का यही निर्देश है कि अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज़ करने का माहौल बनाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी चंद माह पूर्व ही अशोक चौधरी को हटाकर इस पद पर बहाल किए गये थे। उन्हें यह अंदेशा कतई नहीं था कि लोकसभा चुनावों से पहले ही नये अध्यक्ष की बहाली कर दी जाएगी। डॉ मदन मोहन झा के बिहार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद सियासी गलियारों में यह आवाज दबे स्वर में सुनाई दे रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने झा को मनोनीत कर स्वर्ण कार्ड खेला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो