scriptनशे की हालात में युवक ने किया हर्ष फायर, फिर जानिए शादी समारोह में क्या हुआ | panna youth injured in wedding ceremony | Patrika News

नशे की हालात में युवक ने किया हर्ष फायर, फिर जानिए शादी समारोह में क्या हुआ

locationपन्नाPublished: Feb 20, 2018 05:24:28 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

मप्र के पन्ना जिले में आयोजित विवाह समारोह में गोली चलन से युवक घायल हो गया।

panna youth injured in wedding ceremony

panna youth injured in wedding ceremony

पन्ना। जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेला में आयोजित विवाह समारोह के दौरान बाराती द्वारा नशे की हालत में किए गए हर्ष फायर से गोली समीप खड़े युवक को लग गई। उसे आनन-फानन में पवई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से आरोपी फरार है। सूत्रों के अनुसार रविवार को ग्राम सरसेला में रीवा से बारात आई थी। रात करीब 12 बजे बाराती डांस कर रहे थे। इसमें से कुछ नशे की हालत में थे।
एक साथ दो राउंड फायर

बताया गया कि बारातियों में से ही एक युवक नागेंद्र सिंह निवासी रीवा ने नशे की हालत में अपनी पिस्टल से हर्ष फायर कर दिया। एक साथ दो राउंड फायर हो जाने से गोली समीप खड़े पदम सिंह निवासी बिल्हा को लग गई। बताया गया कि घटना के दौरान आरोपी भी घायल हो गया था, लेकिन वह मौके से भाग निकला। जानकारी लोगों को नहीं लग पाई।
रात में ही पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद बारातियों और घरातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी एक दूसरे से यही पूछ रहे थे कि क्या हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पदम सिंह को रात में ही पवई अस्पताल पहुंचाया। तहां मौजूद डॉ. एमएल चौधरी ने घायल की एमएलसी की और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पवई थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
नाले में मिला वृद्ध का शव

जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया के समीप रिछानाला में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार कंधी सिंह पिता पूरन सिंह राजगौड़ निवासी इमलिया ग्राम पंचायत सिमराकला थाना रीठी जिला कटनी 10 फरवरी को परिजनों की बारात में शामिल होने के लिए छतरपुर गया था। 11 को रैगांव जिला पन्ना में उतर गया था। इसके बाद उसका पता नहीं चला था। परिवार के लोग उसे रिश्तेदारी में खोज रहे थे। सुबह सुबह 8 बजे थाना शाहनगर से शव की पहचान करने के लिए बुलाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो