scriptजब राज्यपाल ने कांग्रेसियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ | When the Governor taught congressmen the lesson of ethics | Patrika News

जब राज्यपाल ने कांग्रेसियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

locationपानीपतPublished: Sep 20, 2018 10:37:50 pm

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के विरूद्ध राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी नेता आज उस समय बगले झांकने लगे जब राज्यपाल ने ज्ञापन तो लिया लेकिन सभी नेताओं को नैतिकता का पाठ पढ़ा डाला।

जब राज्यपाल ने कांग्रेसियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

जब राज्यपाल ने कांग्रेसियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के विरूद्ध राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी नेता आज उस समय बगले झांकने लगे जब राज्यपाल ने ज्ञापन तो लिया लेकिन सभी नेताओं को नैतिकता का पाठ पढ़ा डाला। महामहिम का लैक्चर सुनने के बाद उन्हें ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों के पास कोई जवाब नहीं था। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे कांग्रेसियों ने आज महिला उत्पीडऩ, रेवाड़ी रेप कांड व राफेल घोटाले के मुद्दे पर राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन पढऩे के बाद राज्यपाल ने कांग्रेसियों को वहीं बिठा लिया।


राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजनीतिक दलों व समाज सेवा में लगे सभी संगठनों का आहवान किया कि वह दल राजनीति से उपर उठ कर सामाजिक बुराईयों/कुरीतियोंं को दूर करने का बीड़ा उठाएं। आर्य ने कहा कि समाज में ***** भेद, दहेज, बलात्कार जैसी बुराईया अभी भी व्याप्त हैं। इन बुराईयों को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब को कार्य करना होगा संघर्ष करना होगा तभी एक सुदृृढ एवं स्वच्छ समाज होगा।

इस प्रकार की कुरीतियों पर पार पाने के लिए सरकार के साथ समाज स्तर पर अभियान चलाने होंगे। ***** भेद समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम चलाया गया है। बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाया है। इस प्रकार से बुराई मुक्त समाज बनाने के लिए सभी को सरकार का साथ देना होगा।


उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का बेटियों का सम्मान हो यह भी सुनिश्चित करना होगा। हमारी बेटी आपकी बेटी, आपकी बेटी हमारी बेटी इसी विचार को लेकर चलना होगा। सरकार ने पीडि़त महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का भी प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक और सुधार कार्यक्रम के तहत दुष्कर्म जैसे मामलों में दस निर्णय लिए हुए हैं। दुष्कर्म करने वाले की सभी सरकारी सेवाएं बंद कर दी जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो