script

सांस्कृतिक, व्यवसायिक गतिविधियों के लिए पुलिस लाइन पानीपत में खुलेगा कल्याण केंद्र,सीएम ने दी मंजूरी

locationपानीपतPublished: Jan 09, 2019 09:02:02 pm

अब तक ऐेसे 13 केंद्र स्थापित हो चुके हैं…
 

(चंडीगढ,पानीपत): पानीपत में पुलिस जवानों और उनके परिवार को बेहतर माहौल देने के लिए कल्याण केंद्र खोलने की सौगात दी है। 2.67 करोड रूपए की राशि से स्थापित होने वाले इस केंद्र में सामाजिक, धार्मिक और बाल विकास की गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है।

 

बुधवार को यहां जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने बताया कि पुलिस जवानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर बेहतर कदम उठा रही है। इस कडी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत पुलिस लाइन परिसर में वेल्फेयर सेंटर (कल्याण केंद्र) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


उन्होंने बताया कि 2.67 करोड रूपए की राशि से स्थापित होने वाले इस केंद्र का निर्माण पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस जवानों के परिवारों के व्यवसायिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस केंद्र का इस्तेमाल बच्चों और महिलाओं के उत्थान से जुडी गतिविधियों को संचालित करने के लिए भी किया जाएगा। यही नहीं पुलिस जवान वेल्फेयर सेंटर में शादी अथवा अपने पारिवारिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर सकेंगे और इसके लिए उनके द्वारा चुकाई जाने वाली सामान्य राशि इस केंद्र की मेंटेनेंस में उपयोग की जाएगी।

 

अब तक यहां हुआ वेल्फेयर सेंटर का निमार्ण

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक अंबाला रेंज में अंबाला और कुरूक्षेत्र, हिसार रेंज में हिसार, जींद और सिरसा, करनाल रेंज में करनाल और पुलिस काम्पलेक्स नेवल, रेवाडी रेंज में रेवाडी, रोहतक रेंज में सोनीपत, भिवानी एवं रोहतक, गुरूग्राम पुलिस मंडल में पुलिस काम्पलेक्स भौंडसी, पंचकूला पुलिस मंडल में पंचकूला में वेल्फेयर सेंटर का निर्माण करवाया जा चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो