scriptनए साल पर मनोहर सौगात,पानीपत रिफाइनरी से हैदरपुर रिंगरोड तक समानांतर सडक़ बनाने को आगे बढ़ी सरकार | Parallel road from Panipat Refinery to Hedarpur Ring Road | Patrika News

नए साल पर मनोहर सौगात,पानीपत रिफाइनरी से हैदरपुर रिंगरोड तक समानांतर सडक़ बनाने को आगे बढ़ी सरकार

locationपानीपतPublished: Jan 02, 2019 04:54:20 pm

Submitted by:

Prateek

334 करोड़ रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान…

file photo

file photo

(चंडीगढ़,पानीपत): पश्चिमी यमुना नहर और करियर लाइन चैनल के बीच की नहरी सडक़ को हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के विकल्प के तौर पर लेते हुए वाहन चालकों को मनोहारी सौगात देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के हरेवली से डिंडर, पानीपत तक के नहरी सडक मार्ग के 46 किलोमीटर खंड के जीर्णोद्धार के लिए 334.25 करोड रूपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड को बजट पास करने के लिए भेजा जाएगा।

 

 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर वाहनों के बढते दबाव को देखते हुए दिल्ली के हरेवली से सोनीपत, पानीपत होते हुए करनाल के मुनक तक बनी सडक को इसके विकल्प के तौर पर लेने का उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुझाव दिया था। इस पर हरियाणा राज्य सडक विकास निगम को एक प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद निगम द्वारा पश्चिमी यमुना नहर और कैरियर लाइन चैनल के बीच की नहरी सडक पर हरेवली (दिल्ली) से सोनीपत होते हुए पानीपत में डिंडर गांव तक की सडक का जीर्णोद्धार करते हुए मजबूत बनाने का खाका तैयार किया। इस 46.866 किलोमीटर खण्ड के निर्माण के लिए 334.25 करोड रूपए के प्रस्ताव को तैयार किया गया, इसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्तमान समय में वाहनों के दबाव एवं भविष्य के मद्देनजर मंजूरी प्रदान कर दी है। हरियाणा राज्य सडक विकास निगम द्वारा इसे सात मीटर चैडा करते हुए जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।

 

 

इस मार्ग के निर्माण से सिवाह-डाहर के पास से पानीपत से तथा हरेवली के पास से दिल्ली इस मार्ग का वाहन चालक अधिक से अधिक उपयोग कर सकेंगे। इससे न केवल उनका आवागमन समय बचेगा, अपितु राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर वाहनों के भारी दबाव झेलने से निजात मिलेगी।


विकास में आएगी गति

मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस सौगात से प्रदेश के साथ-साथ इन जिलों के विकास में भी गति आएगी। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस नहरी सडक़ की 2 करोड़ रुपए से स्पेशल रिपेयर करवाई जा चुकी है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह का भी आभार जताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो