scriptहरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का 16 को चक्काजाम का ऐलान | haryana roadways workers announced to strike on 16 october | Patrika News

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का 16 को चक्काजाम का ऐलान

locationपानीपतPublished: Oct 07, 2018 08:47:00 pm

Submitted by:

Prateek

हालांकि कर्मचारियों को प्रदर्शन के बाद 12 से 13 अक्टूबर के बीच मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है…

(चंडीगढ/पानीपत): हरियाणा में सरकार और रोडवेज कर्मचारी यूनियन फिर एक बार आमने-सामने है। पानीपत जिले के मतलौडा में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के आवास के घेराव मामले में पुलिस ने दो सौ से ज्यादा रोडवेज कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। इनमें यूनियनों के पांच प्रधान भी शामिल हैं। इस पर रोडवेज कर्मचारियों ने एक बार फिर 16 अक्टूबर को प्रदेश में रोडवेज के चक्काजाम का ऐलान कर दिया है।

 

मतलौडा थाने में तैनात एएसआई नरेश कुमार की शिकायत पर मतलौडा थाना पुलिस ने यूनियन नेता हरिनारायण शर्मा, वीरेंद्र सिंह धनखड़, दलबीर किरमारा, इन्द्र सिंह, अनूप सहरावत, जयभगवान कादियान पर केस दर्ज कर लिया है।

शनिवार को प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारियों और यूनियनों के कर्मचारियों ने मतलौडा में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इस दौरान कुछ कर्मचारी घायल भी हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एसडीएम पानीपत विवेक चैधरी के जरिये मुख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था।


कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार रोडवेज विभाग का निजीकरण करना चाहती है। कर्मचारी यूनियन रोडवेज के बेडे में आने वाली 720 बसों को नहीं चलने देंगे। हालांकि कर्मचारियों को प्रदर्शन के बाद 12 से 13 अक्टूबर के बीच मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो