scriptपीहर पक्ष में आक्रोश, छह घंटे थाने के बाहर डटे रहे | staying out of the police station for six hours | Patrika News
पाली

पीहर पक्ष में आक्रोश, छह घंटे थाने के बाहर डटे रहे

– पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
– विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला

पालीJun 19, 2019 / 06:34 pm

Rajeev

police

पीहर पक्ष में आक्रोश, छह घंटे थाने के बाहर डटे रहे

रायपुर मारवाड़. कस्बे से सटे माता का बाडिय़ा में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर अवैध सम्बंधो के चलते बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों के साथ थाने के बाहर आक्रोश जताया। वे मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। छह घंटे बाद पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने से परिजन शव उठाने को राजी हुए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि कस्बे के कोटवाली बावड़ी हाल चैन्नई निवासी गंगाराम माली पुत्र मांगीलाल माली ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी बहन कमलादेवी का माता का बाडिय़ा निवासी हरजीराम माली के साथ विवाह हुआ था। हरजीराम के अन्य महिलाओं के साथ अवैध सम्बंध थे। जिसका पता चलने के बाद कमलादेवी विरोध करने लगी। इससे नाराज होकर हरजीराम अपनी पत्नी कमला के साथ आए दिन मारपीट कर उसे प्रताडि़त करता रहा। 17 जून की दोपहर में करीब दो बजे कमला देवी खेत में काम कर रही थी। इस बीच हरजीराम के साथ तकरार हुई। हरजीराम ने कमलादेवी के साथ बेहरमी से मारपीट की। इससे गंभीर घायल कमला देवी की 18 जून को मौत हो गई। हरजीराम ने कमला की सामान्य मौत बता अंतिम संस्कार की तैयार भी शुरू कर दी। पुलिस ने हरजीराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छह घंटे तक चला घटनाक्रम
बुधवार को सवेरे मृतका के पीहर पक्ष के लोग थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर आक्रोश जताने लगे। थानाधिकारी चौधरी ने समझाइश की, लेकिन वे हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति हरजीराम को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर जैतारण डीएसपी सुरेश कुमार व रायपुर एसडीएम भंवरलाल जनागल थाने पहुंचे। इधर, मृतका के ससुराल पक्ष के लोग भी थाने आ गए। उन्होंने कमला की मौत को सामान्य मौत बताया। इससे दोनों पक्ष उलझ गए। हत्या का मामला दर्ज करने व समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान महेन्द्र भाटी, मिश्रीलाल माली, पुखराज माली, दिनेश माली, रामभजन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इधर, पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह गश खाकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Pali / पीहर पक्ष में आक्रोश, छह घंटे थाने के बाहर डटे रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो