scriptमंच मिला तो आगे आए हुनरमंद | patrika hamrah program | Patrika News
पाली

मंच मिला तो आगे आए हुनरमंद

पत्रिका हमराह कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड सुभाष पार्क में हुआ आयोजित

पालीNov 11, 2018 / 11:57 am

Om Prakash Tailor

pali#patrika#hamrah

मंच मिला तो आगे आए हुनरमंद

पाली
शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित सुभाष पार्क में रविवार सुबह पत्रिका का हमराह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। गार्डन में कोई योगा कर रहा था। तो कोई खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम कर रहा था। मंच पर बच्चों ने डांस, गीत, कविता आदि की प्रस्तुतियां दी तो उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनकी हौंसला अफजाई की। प्रस्तुतियों का यह दौरान साढ़े आठ बजे तक चला। जिसमें हर कोई अपने हुनर दिखाने को आतुर नजर आया।
लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रति रविवार हमराह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को सुभाष पार्क में हुए हमराह कार्यक्रम की शुरुआत
ने प्रशिक्षक अम्बालाल सोलंकी ने की। उन्होंने उपस्थिति लोगों को योग के विभिन्न आसन करवाए तथा उन्हें योग के महत्व के बारे में बताया।
उसके बाद शहर के युवा तबला वादक भोमाराम ने प्रस्तुति दी तो लोगों ने तालिया बजाकर उनका हौंसला बढ़ाया। प्रस्तुतियों के इसी क्रम में गिटार वादक विकास राव ने गिटार पर आई गई रात…, तुम देना साथ मेरा… जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। केशव नगर निवासी दीपिका बंजारा ने चुनाव में अपने वोट का महत्व तथा बालिका शिक्षा को लेकर कविता पाठ किया। इसी क्रम में गुड फोरचुन डांस एकेडमी के कॉरियोग्राफर सुदिल बारेचा, मैक बारेचा की देखरेख में दीपाली प्रजापति, अजय अटवाल, सुनिल गुजराती, पल चौरडिय़ा, प्रेम रति, अभिषेक राजपूत, सूजर रति, कौशिक बारेशा, अमजद खान, विवेक रति, मोहित प्रजापत, साहिल खान, निर्मल सैन, पीयुष व्यास, रतन सिसोदिया, कुशाल सैन, विनोद चावला ने ग्रुप डांस में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। नन्ही काश्वी पाण्डेय ने कविता, आरव शर्मा ने गीत की प्रस्तुति दी। पंडित अशोक जोशी ने लोगों की हस्तरेखा देखी। इस दौरान ओर भी कई बच्चों व युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी बाल विज्ञान समिति के पवन पाण्डेय, तृप्ति पाण्डेय ने प्रस्तुति देने वालों में पौधे व कलम देकर सम्मानित किया।

ली साफ छवि के उम्मीदवार को वोट देने की शपथ
कार्यक्रम में पत्रिका ने उपस्थित लोगों को इस बार चुनाव में साफ छवि के उम्मीदवार को वोट देने की शपथ दिलाई। सभी ने हाथ आगे कर शपथ ली कि वे इस बार विधानसभा चुनाव में साफ छवि, जवाबदेही जनप्रतिनिधि को वोट देकर अपने कत्र्तव्य का पालन करेंगे।

इन्होंने ने भी निभाई भागीदारी
इस दौरान पार्षद सीताराम शर्मा, पार्षद लाल भाई, प्रेमपाल शर्मा, हरीश शर्मा, बंशीलाल सैन, करण, राधेश्याम परिहार, सम्पत वर्मा, एम.एल. सोलंकी, महिपालसिंह राजपुरोहित, रविसिंह रिडमलोत, सुरेश पारीख, भगवान ओझा, बी.एल. जोशी, राधेश्याम सैन, प्रवीण शर्मा, बाबूलाल प्रजापत, जयशंकर त्रिवेदी सहित कई जने उपस्थित रहे।

Home / Pali / मंच मिला तो आगे आए हुनरमंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो