script

फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, पीहर पक्ष ने मृतका के पति व ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

locationपालीPublished: Jul 18, 2019 12:04:02 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, जैतारण वृत्ताधिकारी करेंगे जांच- तीन माह पहले ही हुई थी शादी

body of woman found hanging on trap in Kanuja village of Pali rajasthan

फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, पीहर पक्ष ने मृतका के पति व ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

पाली/रायपुर मारवाड़। जिले के रायपुर क्षेत्र के कानूजा गांव में एक विवाहिता का शव घर में फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाया तथा पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मृतका के पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
फुलाद निवासी चंदन सिंह रावत पुत्र पुरणसिंह रावत ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी भांजी कानूजा निवासी ममता पुत्री किशनसिंह का तीन माह पूर्व कानूजा निवासी कैलाश सिंह रावत पुत्र विरदसिंह रावत के साथ विवाह हुआ था। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि दहेज कम लाने को लेकर ममता को उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 जुलाई को पति कैलाश सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने ममता से पीहर जाकर एक लाख रुपए लाने को कहा। इनकार करने ममता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। 16 जुलाई को ममता की मां ने उसे समझाबुझा कर ससुराल भेजा।
पीहर पक्ष ने लगाया ये आरोप
रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 16 जुलाई की रात पति कैलाश, ससुर विरद सिंह, सास राधा, जेठ संतोष सिंह, देवर सुरेंद्र ने ममता से मारपीट की। ममता के दोनों हाथ के नसें चाकू से काटी तथा गला घोंट हत्या की तथा उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए ममता के शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

ट्रेंडिंग वीडियो