script

Youth Olympic 2018: मनु भाकर होंगी धव्जवाहक, 6 से 18 अक्टूबर के बीच होगा आयोजन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2018 03:49:29 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में यूथ ओलम्पिक 2018 का आयोजन 6 से 18 अक्टूबर के बीच होना है। इस आयोजन में भारत की ओर से मनु भाकर को धव्जवाहक बनाया गया हैं।

manu

Youth Olympic 2018: मनु भाकर होंगी धव्जवाहक, 6 से 18 अक्टूबर के बीच होगा आयोजन

नई दिल्ली। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में यूथ ओलम्पिक 2018 का आयोजन 6 से 18 अक्टूबर के बीच होना है। यह यूथ ओलम्पिक का तीसरा आयोजन है। युवा एथलीटों के मचने वाले इस घमासान में भारत के 46 खिलाड़ियों समेत 68 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। भारत के एथलीट 13 खेलों में अपनी चनौती पेश करेंगे। भारतीय दल की ध्वजवाहक युवा निशानेबाज मनु भाकर को बनाया गया है। भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने इसकी पुष्टि की है।

यूथ ओलम्पिक में भारत का सबसे बड़ा दल-
यूथ ओलम्पिक में शामिल होने वाला यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। गोवा ओलम्पिक संघ के सचिव गुरुदत्ता डी भक्त के नेतृत्व में भारतीय एथलीट दल अर्जेंटीना में तिरंगा का मान बढ़ाने के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय युवा एथलीट तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, क्लाइम्बिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में अपना दमखम दिखाएंगे।

 

team india

हॉकी टीम पहली बार ले रही है भाग-
यूथ ओलम्पिक में भारत की हॉकी टीम पहली बार भाग ले रही है। भारत की महिला एवं पुरुष अंडर-18 हॉकी टीमें मंगलवार को यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए ब्यूनस आयर्स रवाना हो गई हैं। भारतीय महिला अंडर-18 टीम को पूल-ए में शामिल किया है और वह सात अक्टूबर को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे- कोच
इसके अलावा, पुरुष अंडर-18 टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। वह सात अक्टूबर को ही बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से यूथ ओलम्पिक खेलों की शुरुआत करेगी। भारतीय अंडर-18 महिला टीम के कोच बलजीत सिंह सेनी ने कहा, “यूथ ओलम्पिक खेलों से पहले हमने अच्छी तैयारी की है। एक टीम होने के नाते हमें अच्छे परिणामों की आशा है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।”

14 से 18 साल के एथलीट होंगे शामिल-
इस ओलम्पिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ये यूथ ओलम्पिक का तीसरा आयोजन है। इससे पहले साल 2010 में सिंगापुर में पहला आयोजन किया गया था। 14 अगस्त से 26 अगस्त तक हुए पहले आयोजन में 26 खेल शामिल हुए थे। कुल 201 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुई थी। चीन सबसे ज्यादा पदकों के साथ नंबर वन पर रहा था। दूसरा यूथ ओलम्पिक साल 2014 में चीन में आयोजित हुआ था। अपने घर में आयोजित इस खेल महाकुंभ में चीन ने सर्वाधिक पदकों पर कब्जा जमाया था।

https://twitter.com/Olympics?ref_src=twsrc%5Etfw

ध्वजवाहक बनाए जाने खुश हैं मनु-
हरियाणा के झज्जर जिले की भारतीय युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर को यूथ ओलम्पिक में तिरंगा थामे भारतीय एथलीट दल का नेतृत्व करेंगी। ध्वजवाहक बनाए जाने पर मनु ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था। भारतीय एथलीट दल की रवानगी के समय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी। राठौड़ ने कहा कि वे दिन अब गए, जब भारतीय केवल भागीदारी के लिए बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेते थे। मैं जानता हूं कि आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतने में सफल रहेंगे।

 

ट्रेंडिंग वीडियो