script

85.69 मीटर भाला फेंक नीरज ने रचा इतिहास, चीनी ताइपे के चाओ सुन चेंग को हराकर जीता गोल्ड

locationनई दिल्लीPublished: Jul 30, 2018 02:03:58 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सोमवार को फिनलैंड में आयोजित सावो खेलों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने चीनी ताइपे के चाओ सुन चेंग को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया है। दोनों खिलाड़ी यहां एशियाई खेलों की तैयारियों में जुटे हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा के खिलाड़ियों का खेल जगत में करिश्मा लगातार जारी है। इसी कड़ी में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर दुनिया भर में भारत का नाम चमकाया। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सोमवार को फिनलैंड में आयोजित सावो खेलों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने चीनी ताइपे के चाओ सुन चेंग को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया है। दोनों खिलाड़ी यहां एशियाई खेलों की तैयारियों में जुटे हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था स्वर्ण पदक
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने फिनलैंड के लापिनलाहटी में 85.69 मीटर के थ्रो से गोल्ड हासिल किया। वह एशियाई खेलों के लिये यहां तैयारी में जुटे हैं। दूसरे नंबर पर रहे चेंग ने 82.52 मीटर का थ्रो फेंका, वह दूसरे स्थान पर रहे। बता दें तेईस वर्षीय चेंग एकमात्र एशियाई हैं जिन्होंने 90 मीटर से दूर तक भाला फेंका है। उन्होंने पिछले साल ताइपे में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 91.36 मीटर दूर भाला फेंककर चीन के झाओ किंगांग का 89.15 मीटर का पिछला एशियाई रिकार्ड तोड़ा था। ये रिकॉर्ड उन्होंने ही 2014 में इंचियोन में आयोजित एशियाई खेलों में बनाया था।

ये खबर भी पढ़े – श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पेश की बड़ी मिसाल, आर्थिक तंगी से जूझ रहे खिलाड़ियों को डोनेट की बड़ी रकम

स्वीडन में उन्होंने 84.60 मीटर दूर तक भाला फेंका था
लेकिन इस सत्र में नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस महीने के शुरू में था। स्वीडन में उन्होंने 84.60 मीटर दूर तक भाला फेंका था। नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 87.43 मीटर का है जो उन्होंने इसी साल मई में दोहार में डायमंड लीग प्रतियोगिता के पहले चरण के दौरान हासिल किया था। नीरज इस सत्र में एशियाई सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। वह चेंग और कतर के अहमद बादेर मागोर (सत्र का सर्वश्रेष्ठ 83.71 मीटर) से आगे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो