डब्ल्यूडब्ल्यूई में उतरने वाली पहली भारतीय महिला कविता देवी बनी है। कविता ने डब्ल्यूडब्ल्यूई संचालन समिति से इसके लिए करार किया है। कविता के करार की पुष्टि डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जिंदर महाल ने की। बता दें कि महाल अभी दिल्ली में ही है। जहां उन्होंने कविता के करार का ऐलान किया।
कविता देवी भारत की ओर प्रतिष्ठित पावर लिफ्टर हैं। वो साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। कविता ने साउथ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। अब कविता डब्ल्यूडब्ल्यूई में उतर कर अपना जोर दिखाएंगी।
द ग्रेट खली से है खास रिश्ता
भारत की ओर से पेशेवर कुश्ती में बड़ा नाम कमाने वाले द ग्रेट खली से कविता का खास रिश्ता है। कविता द ग्रेट खली की शिष्या है। कविता ने खली के देखरेख में भी कुश्ती के दांव-पेंचों को सिखा है। खली भारत के सबसे प्रतिष्ठित कुश्ती खिलाड़ियों में से एक है।
वीडियो से हुई थी फेमस
कविता के फाइट की एक वीडियो हाल ही में सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थी। यू ट्यूब पर इस वीडियो को लाखों ने देखा। वीडियो में कविता अपने विरोधी खिलाड़ी को जमकर धोती नजर आई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद कविता को भारत में काफी लोकप्रियता मिली थी।