script

कटंगी 1 तिरोड़ी 12 बजे तक रहा बंद

locationबालाघाटPublished: Sep 10, 2018 10:04:49 pm

Submitted by:

mukesh yadav

कांग्रेस के बंद को समर्थन-

congress

कटंगी 1 तिरोड़ी 12 बजे तक रहा बंद

कटंगी/तिरोड़ी। पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस तथा विपक्षी दलों द्वारा भाजपा सरकार के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का विधानसभा क्षेत्र कटंगी की दोनों ही तहसीलों में समर्थन किया गया। कटंगी 1 और तिरोड़ी तहसील दोपहर 12 बजे तक पूर्णत: बंद रही। नागरिकों ने इस बंद का समर्थन करते हुए स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें और प्रतिष्टान बंद रखकर समर्थन किया। यहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई ने इस बंद का ऐलान किया था। कटंगी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र बाहेश्वर तथा तिरोड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में बंद का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया। यहां नगर में कांग्रेस ने दो दिन पहले से ही भारत बंद की मुनादी करवाकर सभी से सहयोग की अपील की थी। इस कारण नागरिकों ने अपने प्रतिष्टान दोपहर 1 बजे तक बंद रखकर समर्थन किया। हालाकिं इसके बाद दुकानें खुलना शुरू हो गई। जिससे लोगों को राहत मिली। लेकिन फिर भी अधिकांश प्रतिष्टान पूरा दिन बंद रहे, बसे भी अपने गंतव्य की ओर रवाना नहीं हो पाई। पोले के दुसरे दिन पडऩे वाले मारबत पर्व के कारण भी कांग्रेसियों को बंद कराने ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ा।
नगर बंद के दौरान सिनेमा चौक में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला फंूका। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों एवं मंहगाई को लेकर केन्द्र तथा राज्य सरकार को घेरा। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई का विरोध प्रकट करते हुए बैलगाड़ी रैली भी निकाली। इस बैलगाड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठे और शहर का भम्रण किया। वहीं एनएसयूआई ने वाहन रैली निकालकर विरोध जताया।
18 को तिरोड़ी में आंदोलन-
क्षेत्र की मॉयल नगरी तिरोड़ी में 18 सितंबर को स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान सरपंच आंनद बरमैया के नेतृत्व में आयोजित की गई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तिरोड़ी की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन होगा। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिरोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, प्रितमसिंह वारदे, ज्ञानी राहंगडाले, पंच आनन्द नाग, रूपेश पांडुरे, नशिम खान, लोकु सेठ, जिंदल अरोरा, आशीष अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, इरफान खान, सितम्बर मेश्राम, मुरली, ओमचंद नेवारे, अजमत भाई, रघुवीर मोंगरे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो