scriptप्रकाश पादुकोण को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | bai give first lifetime achievement award prakash padukone | Patrika News

प्रकाश पादुकोण को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

locationनई दिल्लीPublished: Sep 12, 2017 06:21:00 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

भारतीय बैडमिंटन संघ ने दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को खेल में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की है।

prakash padhukon
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोमवार को दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को खेल में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की है। बीएआई ने इस साल पहली बार इस अवार्ड को देने का फैसला किया है और इसके लिए पादुकोण के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। पादुकोण भारत के इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं, जो विश्व नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर सके हैं। उन्हें अवार्ड के साथ 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा बीएआई के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने मनोरमा बीडब्ल्यूएफ विश्व सीनियर चैम्पियनशिप के मौके पर की। 
पहली बार दिया जा रहा है यह अवार्ड

हिमांता ने कहा कि बीएआई ने पहली बार यह अवार्ड देने का फैसला किया है क्योंकि यह समय देश में बैडमिंटन का विकास करने वाले खिलाड़ियों को सामने लाने का समय है। इसलिए पहली बार इस अवार्ड को देने के लिए प्रकाश पादुकोण के सिवाए किसी और का नाम नहीं आता है। पादुकोण को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नेशनल चैपिंयनशिप की ईनामी राशि भी बढ़ी 

हिमांता ने इसी के साथ सीनियर नेशनल चैम्पिनयशिप की ईनामी राशि को भी बढ़ाए जाने का ऐलान किया। इस साल से एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि खिलाड़ियों को दी जाएगी। उन्होंने साथ ही बताया कि एक से सात नवंबर तक नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में देश के शीर्ष खिलाड़ी पी.वी.सिंधु, सायना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत हिस्सा लेंगे।
ये हैं पादुकोण की उपलब्धियां 

प्रकाश पादुकोण भारत की ओर से बैडमिंटन खेलने वाले दिग्गज पुरुष खिलाड़ी है। पादुकोण ने 1980 में ऑल इंग्लैंड का खिताब जीता था। इसके बाद प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगेन में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। पादुकोण को 1972 में अर्जुन पुरस्कार और 1982 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था। पादुकोण बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता भी है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो