scriptएशियाई खेल 2018: हरियाणा ने देश को दिलाए सबसे अधिक पदक, जानिए किस राज्य ने जीते कितने पदक | Patrika News

एशियाई खेल 2018: हरियाणा ने देश को दिलाए सबसे अधिक पदक, जानिए किस राज्य ने जीते कितने पदक

Published: Sep 05, 2018 11:57:13 am

Submitted by:

Akashdeep Singh

एशियाई खेल 2018 में भारतीय टीम ने 69 पदक जीते, 15 स्वर्ण पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर था।

एशियाई खेल 2018: हरियाणा ने देश को दिलाए सबसे अधिक पदक, जानिए किस राज्य ने जीते कितने पदक

एशियाई खेल 2018: हरियाणा ने देश को दिलाए सबसे अधिक पदक, जानिए किस राज्य ने कितने पदक जीते

नई दिल्ली। एशियाई खेल 2018 में भारत ने इन खेलों में आजतक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 69 पदक जीते- 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य। इस प्रदर्शन से भारत ने यह सुनुश्चित किया कि वह 2010 गुआंगज़ौ एशियाई खेल के पदकों की संख्या को बेहतर कर सके और 1951 एशियाई खेल के स्वर्ण पदकों के संख्या की बराबरी। राज्यों में देखा जाए तो हरियाणा ने भारत को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं। कॉमनवेल्थ खेलों से तुलना की जाए तो एशियाई खेलों में भारत के पदक कही ज्यादा राज्यों से आए। एशियाई खेल 2018 में भारत के पदक 21 राज्यों से आए जोकि कॉमनवेल्थ खेलों से 6 राज्य ज्यादा हैं।


किस राज्य ने जीते कितने पदक-
हरियाणा- 18 पदक(5 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य), पंजाब- 5 पदक(3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य), केरल- 9 पदक(2 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य), महाराष्ट्र- 7 पदक(2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य), कर्नाटक- 6 पदक(2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य), उत्तर प्रदेश- 9 पदक(1 स्वर्ण, 4 रजत, 4 कांस्य), दिल्ली- 9 पदक(1 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य), राजस्थान- 5 पदक(1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य), असम- 3 पदक(1 स्वर्ण और 2 रजत), गुजरात- 3 पदक(1 स्वर्ण और 2 कांस्य), पश्चिम बंगाल- 3 पदक(1 स्वर्ण और 2 कांस्य), तमिल नाडु- 12 पदक(5 रजत और 7 कांस्य), उड़ीसा- 4 पदक(3 रजत और 1 कांस्य), आंध्र प्रदेश- 4 पदक(3 रजत और 1 कांस्य), झारखण्ड- 2 रजत पदक, मध्य प्रदेश- 3 पदक(1 रजत और 2 कांस्य), मिजोरम- 1 रजत, मणिपुर- 3 कांस्य पदक, तेलंगाना- 1 कांस्य, जम्मू-कश्मीर- 1 कांस्य और हिमाचल प्रदेश- 1 कांस्य पदक।
*इन पदकों की संख्या 69 से अधिक होगी क्योंकि इसमें टीम स्पर्धा के पदक विजेताओं को अलग-अलग गिना गया है।


किस खेल से आए कितने पदक-
एथलेटिक्स- 19 पदक, शूटिंग- 9 पदक, कुश्ती- 3 पदक, ब्रिज- 3 पदक, नौकायन- 3 पदक, टेनिस- 3 पदक, बॉक्सिंग- 2 पदक, नौकायन- 2 पदक, घुड़सवारी- 2 पदक, स्क्वॉश- 5 पदक, सेलिंग- 3 पदक, बैडमिंटन- 2 पदक, हॉकी- 2 पदक, कबड्डी- 2 पदक, कुराश- 2 पदक, वुशु- 4 पदक, टेबल टेनिस- 2 पदक और सेपक टाकरा- 1 पदक।


CWG 2018 से तुलना-
CWG में कुश्ती, बॉक्सिंग और वेट लिफ्टिंग में मिलकर आए थे 30 पदक वहीं एशियाई खेलों में केवल 5 पदक आए। एथलेटिक्स में CWG में 3 पदक आए थे वहीं एशियाई खेलों में 19 पदक आए। एशियाई खेल 2018 में निशानेबाजी में केवल 9 पदक आए जबकि CWG 2018 में 19 पदक आए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो