scriptचार हॉकी खिलाड़ियों की मौत पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया शोक, परिवारों को मदद करने का किया वायदा | 4 hockey players died in a horrific road accident | Patrika News

चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया शोक, परिवारों को मदद करने का किया वायदा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 04:28:39 pm

Submitted by:

Mazkoor

इस दुर्घटना में घायल तीन खिलाड़ियों का इलाज होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

kamalnath_1.jpg

kamalnath

होशंगाबाद : मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में तीन खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस हादसे पर ट्वीट कर शोक जताया है और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया है।

ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे

पुलिस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि ये सारे खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रहे ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में मैच खेलने कार से जा रहे थे। इनकी कार सोमवार की सुबह होशंगाबाद-इटारसी मार्ग पर रैसलपुर के नजदीक पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में चार हॉकी खिलाड़ियों शाहनवाज खान, आदर्श हरदुआ, आशीष लाल और अनिकेत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के थे।

मुख्यमंत्री करेंगे पीड़ित परिवारों की मदद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इस दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा- होशंगाबाद में हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों के वाहन की रैसलपुर गांव के पास दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। दुर्घटना में मृत खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना। घायलों का समुचित इलाज कराने व पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1183598938600816640?ref_src=twsrc%5Etfw

घायलों का होशंगाबाद में हो रहा है इलाज

टूर्नामेंट के आयोजकों ने जानकारी दी कि घायलों को होशंगाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक एम एल छारी ने कहा कि होशंगाबाद में मैच खेलने के बाद ये खिलाड़ी इटारसी आ गए थे और आज सुबह वापस होशंगाबाद जा रहे थे तभी उनकी कार पेड़ से जा टकराई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो