नोएडा में बन रही उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत दरअसल, नोएडा में उत्तर भारत की सबसे बड़ी बिल्डिंग बनाने का दावा किया जा रहा है। इसमें कई लोगों ने अपने फ्लैट भी बुक करा लिए हैं। बताया जा रहा है कि 80 मंजिला इस बिल्डिंग की छत पर हैलीपैड और स्वीमिंग पूल तक होगा। इसके बनने के बाद शिल्पा शेट्टी उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग में शिफ्ट हो सकती हैं। बिल्डिंग में शाॅपिंग काॅम्लेक्स से लेकर आॅफिस स्पेस तक मौजूद है।
छत पर होगा हेलीपैड सुपरटेक के सीएमडी के अनुसार, उनका सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सेक्टर-94 में चल रहा है। इसमें सुपरनोवा प्रोजेक्ट मिक्स लैंड प्रॉपर्टी है। इसमें मॉल, होटल, आवासीय और अन्य इमारतें भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि ऊंचाई के हिसाब से यह उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी। यह 80 मंजिल की होगी और इसकी छत पर हेलीपैड आैर स्वीमिंग पूल भी होंगे।
दो करोड़ से लेकर 30 करोड़ तक है कीमत उनका यह भी कहना है कि शिल्पा शेट्टी अौर उनके पति राज कुंद्रा ने इस प्रोजेक्ट में घर बुक कराया है। उन्होंने यह घर 80 मंजिला स्पायरा प्राेजेक्ट में बुक कराया है। दावा किया कि यह उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी। यहां के फ्लैट दो और तीन बेड रूम के अलावा पांच हजार से 20 हजार वर्ग फीट तक के हैं। इसकी कीमत दो करोड़ से लेकर 30 करोड़ रुपये तक है। दिल्ली-एनसीआर में इतनी कीमत का फ्लैट नहीं है।
बुर्ज खलीफा में भी लिया है घर आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में भी एक घर है। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को शादी की सालगिरह पर दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। उसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा दोनों का मुंबई में किनारा नाम का भी एक बंगला है। इंग्लैंड में भी दोनों का सात कमरों का एक आलीशान बंगला है।