scriptभाजपा का यह दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से लड़ सकता है लोकसभा चुनाव | Shatrughan Sinha will contest Lok Sabha election 2019 from aap | Patrika News

भाजपा का यह दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से लड़ सकता है लोकसभा चुनाव

locationनोएडाPublished: Sep 09, 2018 01:32:34 pm

Submitted by:

virendra sharma

आम आदमी पार्टी की 28 अगस्त से सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकारी पद यात्रा नोएडा में शनिवार को समाप्त हो गई। समापन के दौरान जन अधिकार रैली का आयोजन किया गया

arvind

भाजपा का यह दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से लड़ेगे लोकसभा चुनाव!

नोएडा. आम आदमी पार्टी की 28 अगस्त से सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकारी पद यात्रा नोएडा में शनिवार को समाप्त हो गई। समापन के दौरान जन अधिकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, भाजपा के असंतुष्ट नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंच साझा किया। लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल समेत मंच पर मौजूद नेताओं ने बीजेपी पर कड़ा हमला बोला। अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी को हाथ लेते हुए दोनों पार्टी पर घोटाले करने के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें

विपक्ष की तैयारी से बीजेपी में बेचैनी, पटखनी देने के लिए अब बनाई यह रणनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी इस बार भी चुनाव जीत गए तो भीख मांगने को भी रोजगार की श्रेणी में रख देंगे। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझ हम भी बागी हैं। नोएडा के सेक्टर—46 स्थित कर्मिशयल ग्राउंड में जन अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अंदर 1000 क्लीनिक बना सकते है तो प्रधानमंत्री पूरे देश में ऐसा क्यों नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में हमें ये करने से रोका गया है।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कोई बगावत समझता है तो समझे हम भी बागी हैं। उन्होने कहा कि कोई अच्छा कार्य कर रहा है तो उसकी तारीफ करें। अच्छा काम करने का ठेका किसी का नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में आप सरकार की उपलब्धि बेमिसाल है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश में परंपरा नहीं है कि दोषी को चौराहे पर खड़ा करके सजा दी जाए। हमारे देश में वोट के माध्यम से उन लोगों को सजा दी जाएगी, मोदी जी देश की जनता नोटबंदी से नहीं उबर पाई तो आपने जीएसटी लागू कर दिया। नोटबंदी के चलते सारे उद्योग चौपट हो गए और आज तक चौपट हैं। जन अधिकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शत्रुधन सिन्हा तो चुनाव लड़ेंगे। इसमें कोई संशय नहीं है। हालाकि किस पार्टी से लड़ेंगे यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। शुत्रुधन सिन्हा पटना से बीजेपी के बागी सांसद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो