scriptमायावती के बाद अब ये भी दे सकते हैं अखिलेश को झटका, जल्द हो सकता है आखिरी ऐलान | rld will contest vidhan sabha by election in uttar pradesh | Patrika News

मायावती के बाद अब ये भी दे सकते हैं अखिलेश को झटका, जल्द हो सकता है आखिरी ऐलान

locationनोएडाPublished: Jun 05, 2019 07:53:45 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

-मायावती गठबंधन से अलग होने और प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में अकेले मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी हैं
-अब गठबंधन के तीसरे घटक ने भी उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है
-यूपी में 11 सीटों पर होना है उपचुनाव

Akhilesh Yadav and Mulayam Singh Yadav

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव

नोएडा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत के बाद सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन टूटने की कगार पर है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पहले ही गठबंधन से अलग होने और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अकेले मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं अब गठबंधन के तीसरे घटक राष्ट्रीय लोकदल ने भी प्रदेश में उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद यह भी चर्चा है कि बसपा के बाद अब रालोद भी प्रदेश में अकेले ही उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर सकती है।
यह भी पढ़ें

भाजपा ने कर दी बड़ी घोषणा, 6 हजार सालाना के बाद अब किसानों को मिलेंगे ये और लाभ

modi
दरअसल, बुधवार को एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल एक राजनीतिक दल है और हम यूपी विधानसभा के उपचुनाव में मैदान में उतरेंगे। वहीं प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य पर बोलें कि इस पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। जहां तक उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन की बात है तो ये फैसला हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व- चौधरी अजीत सिंह और जयंत चौधरी करेंगे। रालोद के लिए प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसमें पार्टी को अपनी उपस्थिति महसूस कराने का मौका मिलेगा।
akhilesh
गठबंधन पर दिया ये जवाब

उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ रहा है और अखिलेश यादव के कोटे से सीटें हमें मिली थीं। हमारी इच्छा है कि प्रदेश में गठबंधन एकजुट और मजबूत रहे। कांग्रेस को भी गठबंधन का हिस्सा होना चाहिए था। नफा नुकसान के बारे में विश्लेषण बाद में ही किया जाएगा। जरूरत है कि गठबंधन अपना कुनबा बढ़ाए, ताकि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत ताकत बनकर हम उभर सकें।
यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह बनाने वाले सांसद चुपचाप पहुंचे मुजफ्फरनगर, फिर जो हुआ…, देखें वीडियो

pic
लोकसभा चुनाव में रालोद के खाते में एक भी सीट नहीं

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में रालोद ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि पार्टी को एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई। जिसके बाद अब चर्चा है कि रालोद भी उपचुनाव में अकेले मैदान में उतर सकती है और इसके लिए जल्द ही ऐलान किया जा सकता है।
akhilesh maya
मायावती ने किया था ये ऐलान

गौरतलब है कि गत मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का वोट ट्रांसफर न होने का आरोप लगाते हुए गठबंधन से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पार्टी अब प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव अकेले ही लड़ेगी।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आजम खान देंगे ‘इस्तीफा’

by election
इन सीटों पर होगा उपचुनाव

गंगोह (सहारनपुर), रामपुर, टूंडला, गोविंदनगर (कानपुर), लखनऊ कैंट, प्रतापगढ़, मानिकपुर चित्रकूट, जैदपुर (बाराबंकी), बलहा (सुरक्षित), इगलास (अलीगढ़), बहराइच, जलालपुर (अंबेडकरनगर)।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो