scriptगौतमबुद्ध नगर में नाबालिक लड़कियां वहशियों के निशाने पर, 24 घंटे में रेप और छेड़छाड़ की 4 वारदात | Rape and eve teasing incident in gautam budh nagar | Patrika News

गौतमबुद्ध नगर में नाबालिक लड़कियां वहशियों के निशाने पर, 24 घंटे में रेप और छेड़छाड़ की 4 वारदात

locationनोएडाPublished: Aug 29, 2020 10:49:02 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights
-महिला और बाल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महिला डीसीपी और एसीपी की तैनाती बाद नहीं रुक रहा है अपराध का ग्राफ
-पुलिस की प्रणाली बदल जाने के बावजूद पुलिस का रवैया और कार्य प्रणाली नहीं बदली
-पाँच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में महिला और बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने अलग से महिला डीसीपी और एसीपी की तैनाती 5 जून को की थी। बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की इसे महत्वाकांक्षी योजना बताया गया था। लेकिन प्रणाली बदल जाने के बावजूद पुलिस का रवैया और कार्य प्रणाली नहीं बदली है। यही कारण है कि जिले में 24 घंटे में बलात्कार और छेड़छाड़ की चार वारदात सामने आई हैं। इन वारदात के बाद महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान उठ खड़ा हुआ है।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते 24 घंटे में रेप, गैंगरेप और छेड़छाड़ की चार वारदात सामने आई हैं। जिनमें शिकार नाबालिक लकड़ियाँ हुई हैं। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रेप की पहली घटना इकोटेक थर्ड कोतवाली एरिया में हुई। यहां 19 साल के एक युवक ने 12 साल की नाबालिग के साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट पर शौचालय के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए मास्क पहनकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली एरिया के छपरोला गांव में 15 वर्षीय लड़की को कार से अगवा कर जंगल में ले जाकर रेप किए जाने की घटना सामने आई है। गिरधरपुर निवासी विशाल ने अपने दो दोस्तों में सुमित पुत्र अजय और सुमित पुत्र धर्मवीर की मदद से गांव की 11 वर्ष की छात्रा कार से अगवा कर जंगल में ले गए जहां जान से मारने की धमकी देते हुए, विशाल ने उसके साथ रेप किया इसके बाद उसे जंगल में छोड़ कर फरार हो गए। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को भी उनकी तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
रेप की तीसरी घटना नोएडा थाना 39 एरिया के सलारपुर गांव की है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सलारपुर गांव का ही रहने वाला है। यह बच्ची के पड़ोस में रहता है।
वहीं, नोएडा के सेक्टर-24 थाना एरिया में नाबालिक एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की। परिजनों ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रेप की घटना की जांच कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो