यहां उपस्थित दर्शकों ने शुभ सन्देश लिखकर भारतीए टीम के विश्व विजेता बनने के लिए शुभ कामनाये दीं।
पंजाबी कलाकारों ने ढोल नगाड़ों के साथ भंगड़ा प्रस्तुत किया। दर्शकों के हाथों में तिरंगे बड़ी शान से लहरा रहे थे। कुछ दर्शकों ने तिरंगी पगड़ियां भी पहन रखी थीं।
वर्ल्डस ऑफ वंडर और गार्डन्स गैलरिया मॉल में मैचों के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी है।
यहां दर्शक रात 9 बजे तक बिना अतिरिक्त शुल्क के मैचों का आनंद ले सकेंगे।
जिस दिन भारत अपने मैच खेलेगा उस दिन कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।