script‘मुख्यमंत्री’ की इस बात से गुस्साए भाजपा विधायक ने दूध-पानी बंद करने की दे दी चेतावनी | bjp mla nandkishor gave warning of cm kejriwal for stopped milk supply | Patrika News

‘मुख्यमंत्री’ की इस बात से गुस्साए भाजपा विधायक ने दूध-पानी बंद करने की दे दी चेतावनी

locationनोएडाPublished: Sep 22, 2018 11:41:54 am

Submitted by:

Nitin Sharma

दिल्ली के लोगों से भी की साथ देने की मांग

DEMO PIC

‘मुख्यमंत्री’ की इस बात से गुस्साए भाजपा विधायक ने दूध-पानी बंद करने की दे दी चेतावनी

गाजियाबाद।यूपी के महानगर की सीट से भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है।इतना ही नहीं उन्होंने अब उत्तर प्रदेश से जा रही गंगा युमना की जल की सप्लार्इ से लेकर दूध आैर फल व सब्जी आदि भेजने पर रोक लगाने की धमकी दे दी है। इसकी वजह हाल ही में यूपी के गाजियाबाद निवासी शख्स को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती न करने आैर उसकी तड़प-तड़प कर मौत की घटना बताया जा रहा है। दरअसल आरोप है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फरमान दिया है कि दिल्ली में दूसरे प्रदेश के मरीजों को प्राथमिकता नहीं दी जाये।विधायक का आरोप है कि इसी वजह से शख्स की मौत हो गर्इ। लेकिन अस्पताल के डाॅक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज नहीं किया।

यह भी पढ़ें
बड़ी खबरः

इस भाजपा विधायक ने ‘मुख्यमंत्री’ का फूंका पुतला आैर कहा- देश को बांटने की साजिश

दूध-पानी आैर सब्जी बंद करने की दी धमकी

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा दिल्ली के लिए उत्तर प्रदेश से जा रही गंगा यमुना की जल की सप्लाई फल सब्जी आदि सभी चीजों पर बैन लगाया जाए। विधायक ने कहा कि हम पूछना चाहते हैं ।अरविंद केजरीवाल से कि अगर वह कहीं भी अन्य जगह जाकर बीमार हो जाते हैं। तो क्या वह अपना इलाज दिल्ली आने के बाद करवाएंगे। इस देश में विदेश से भी आए व्यक्तियों का इलाज बड़ी ही कुशलता से डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। अरविंद केजरीवाल ने यह फरमान जारी करके देशद्रोह वाला काम किया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को लोनी के एक व्यक्ति का दिल्ली में इलाज ना होने के कारण तड़प तड़प कर उसे अपने प्राण त्यागने पड़ गए। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं । उसकी मृत्यु का भी मुकदमा 302 अरविंद केजरीवाल पर लगाया जाए।

यह भी पढ़ें

बड़ी खबरः Google Pay पर इस बड़ी र्इ-वाॅलेट कंपनी ने लगाया ग्राहकों का डेटा बेचने का आरोप, इनसे की शिकायत

सीएम योगी से मिलकर इस पर करेंगे गंभीर चर्चा

विधायक ने बताया कि वह प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस विषय पर गंभीरता से चर्चा करेंगे।इस देश का व्यक्ति कहीं भी कभी भी किसी भी जगह अपना इलाज कराने के लिए स्वतंत्र है।अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अरविंद केजरीवाल ने यह तानाशाही दिखाने का काम किया है। इसे हम लोग व समस्त उत्तर प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि और मेरा आग्रह दिल्ली की जनता से भी है।कि वह इस लड़ाई में अपना संपूर्ण योगदान दें।क्योंकि दिल्ली में लगभग 51 प्रतिशत व्यक्ति उत्तर प्रदेश के हैं।हम सभी को मिलकर अरविंद केजरीवाल व उनके सहयोगियों के घर के पानी के कनेक्शन बिजली-पानी दूध को तुरंत बंद कर देना चाहिए ।ताकि उनका असंतुलित दिमाग ठीक हो सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो