script

सपा के इस दिग्गज नेता की हत्या के बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

locationनोएडाPublished: Jun 05, 2019 10:16:10 am

Submitted by:

Ashutosh Pathak

मृतक रामटेक कटारिया के घर पहुंचे सपा नेता
रामगोपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
‘हत्याओं से खौफ में है प्रदेश की जनता’

noida

सपा के इस दिग्गज नेता की हत्या के बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

नोएडासमाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रामटेक कटारिया की दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव गढ़ी गांव स्थित रामटेक कटारिया आवास पर पहुंचे और अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की तरफ से परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
रामगोपाल यादव ने इस दौरान प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही हत्याओं से प्रदेश की जनता खौफ में है और सरकार को पीड़ा का आभास नहीं है।
noida
वहीं सपा नेता ने कटारिया के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रदेश में बेलगाम अपराधी और लचर कानून व्यवस्था चिंता का विषय है। अपराधों से पीडि़त परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनकी पीड़ा का सरकार को जरा भी आभास नहीं है। कानून व्यवस्था कायम करने में भाजपा सरकार की नाकामी से प्रत्येक वर्ग निराश है।
noida
सपा नेता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण से फोन पर बात कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। आए दिन हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश की जनता खौफ में है। मुख्यमंत्री प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो