script21 सितंबर 2018 आज का वृषभ राशिफल : जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, छात्रों के लिए शुभ रहेगा दिन | Aaj ka Vrishabha rashifal 21 September 2018 Today Taurus Horoscope | Patrika News

21 सितंबर 2018 आज का वृषभ राशिफल : जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, छात्रों के लिए शुभ रहेगा दिन

locationनोएडाPublished: Sep 21, 2018 01:22:25 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

जानिए क्या कहते हैं आज वृषभ राशि के जातको के भाग्य के सितारे, आईए horoscope के आईने से जानते हैं भविष्य, कैसा बीतेगा दिन,

Vrishabha rashifal

आज का राशिफल, 21 सितंबर 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

नोएडा। वृषभ राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है, बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान होता है। वृषभ राशि वाले जातक शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं, उनको जीवन में ज्यादा परिवर्तन पसंद नहीं, वृष राशि के जातक को बार बार अलग माहौल में रहना अच्छा नहीं लगता है। इस प्रकार के लोग सामाजिक होते हैं और अपने से उच्च लोगों को आदर की नजर से देखते हैं। जो भी इनको प्रिय होते हैं उनको यह आदर खूब ही देते हैं, और सत्कार करने में हमेशा आगे ही रहते है। सुखी और विलासी जीवन जीना पसंद करते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए क्या है धन का योग, वृषभ राशि के लोगों का करियर और प्रेम विवाह का के लिए कैसा है 21 सितंबर का यानी आज का दिन, देखें विस्तार से…
ये भी पढ़ें : Pitru Paksha 2018: 24 सितंबर से पहले अपने सभी शुभ कार्य कर लें नहीं तो 16 दिन तक इस वजह से नहीं होगा कोई शुभ कार्य

21 सितंबर 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-Aaj ka Rashifal Vrish Rashi:
आज वृष राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कार्य की अधिकता रहने से आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। आज वृषभ राशि के लोग अपने दैनिक कार्यों को निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज सहकर्मी आपसे सहयोगी व्यवहार नहीं करने वाले हैं। जिसकी वजह से आप ऑफिस में भी काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर है आज मित्रों के साथ अचानक यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है। पढ़ाई करने वाले छोत्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है दोपहर के 3 से 4 और शाम 6 से 8 छात्रों के लिए शुभ है।
जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज वृषभ राशि के जातक खाने में खीर का बानाएं रिश्तों में भी मीठास रहेगी।

21 सितंबर 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
वृषभ राशि के लि आज का शुभ रंग समुद्री हरा है। आज जरूरी न हो तो वाहन खुद न चलाएं। वृषभ राशि के जातक बिल्ली को दूध पिलाएं।

ये भी पढ़ें : इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, नौ दिन तक होगी माता की पूजा, बजाएं इन गानों को झूम उठेंगे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो