script

कर्ज चुकाने से बचना चाहती थी महिला, करवा डाली प्लास्टिक सर्जरी

Published: Jul 31, 2017 12:14:00 pm

इस महिला ने कर्ज वापसी से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी ही करवा ली, ताकि उसे कोई पहचान न सके

plastic surgery

plastic surgery

नई दिल्ली। जहां कर्ज न चुकाने पर कुछ लोग खुद को दिवालीया घोषित कर देते हैं, तो कुछ देश छोड़ कर कहीं भाग जाते हैं। वहीं एक महिला ने इसके लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। इस महिला ने कर्ज वापसी से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी ही करवा ली, ताकि उसे कोई पहचान न सके। शंघाई के वुहान शहर में रहने वाली चीनी महिला ने पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली।

इस महिला पर लगभग ढाई करोड़ रुपए का कर्ज था। स्थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने का आदेश दिया था, जिसके बाद वह अपना शहर छोड़ शेंजेन भाग गई और जब गिरफ्त में आई तो उसे देख पुलिस भी दंग रह गई।

पुलिस के रिकॉर्ड्स के अनुसार महिला की उम्र 52 वर्ष होनी चाहिए थी, लेकिन उनके सामने जो महिला थी वह करीब 30 साल की नजर आ रही थी। पुलिस ने बताया कि उनके पास जो तस्वीरें थीं, वह उससे बिल्कुल ही अलग दिख रही थी। महिला की पहचान हू नाजुआन के रूप में हुई। वह इस दौरान दूसरों के पहचान पत्रों के जरिए ट्रेन से देशभर में यात्रा करती रही। चीन में बड़ी संख्या में लोग बैंक का कर्ज नहीं चुका रहे हैं। महिल के शहर में कर्ज नहीं चुकाने वालों को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत अब तक 186 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो